<

IPL 2026: ‘वह अच्छे कप्तान नहीं…’ पूर्व क्रिकेटर ने उठाए रहाणे की कैप्टेंसी पर सवाल, बोले- सारे फैसले गलत…

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के पूर्व खिलाड़ी और अनुभवी बल्लेबाज बद्रीनाथ ने कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी कप्तानी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो सकती है. बद्रीनाथ ने कहा है कि रहाणे ने कई महंगे फैसले लिए हैं क्योंकि उनके ज़्यादातर बड़े इन्वेस्टमेंट पर शक है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी को लेकर IPL 2026 से पहले बहस तेज हो गई है. टीम के पूर्व खिलाड़ी और अनुभवी बल्लेबाज बद्रीनाथ ने कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी कप्तानी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो सकती है. बद्रीनाथ के अनुसार, टी20 जैसे तेज और आक्रामक फॉर्मेट में कप्तान का डिसीजन और साहसी होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन रहाणे की शैली में वह धार कभी-कभी कम नजर आती है.
रहाणे को KKR ने अनुभव और शांत स्वभाव को देखते हुए कप्तान बनाया था. उन्होंने कई मौकों पर अपनी सूझबूझ से टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके फैसलों को लेकर अक्सर सवाल भी उठते रहे. खासकर मैच के अहम मोड़ों पर गेंदबाजी में बदलाव और फील्डिंग सेटिंग जैसे निर्णयों को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों की अलग-अलग राय देखने को मिली है. पिछले साल केकेआर की टीम 14 मैचों में 5 मुकाबले जीतकर 8वें स्थान पर रही थी.

अजिंक्य रहाणे पर उठाए सवाल

बद्रीनाथ ने कहा, “अजिंक्य रहाणे पक्का एक कमज़ोरी हैं. उनकी कप्तानी खुद एक कमजोर कड़ी है. उनके सारे बड़े इन्वेस्टमेंट गलत हो गए हैं. उन्होंने हर्षित राणा पर भरोसा किया और उनमें इन्वेस्ट किया, लेकिन वह बाहर हो गए. पथिराना एक बड़ी साइनिंग थी, और अब उनके होने पर शक है. मुस्तफ़िज़ुर एक और बड़ा इन्वेस्टमेंट था, और वह भी बाहर हो गए हैं. उन्होंने कई महंगे फ़ैसले लिए हैं क्योंकि उनके ज़्यादातर बड़े इन्वेस्टमेंट पर शक है.”

कैमरन ग्रीन आउट ऑफ फॉर्म

बद्रीनाथ का कहना है कि KKR की टीम मजबूत है और उसके पास अच्छे खिलाड़ी हैं. बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “आपने कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ में साइन किया है, और वह बुरी तरह आउट ऑफ़ फ़ॉर्म है। उसने T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत संघर्ष किया. कैमरन ग्रीन सिर्फ़ हाइप की वजह से इतने ज़्यादा में बिका. वह इतना कीमती नहीं है. क्या उसने अकेले IPL में कुछ किया है? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को हमेशा हाइप मिलती है, और उसे इसका फ़ायदा मिला. मुझे लगता है कि KKR का यह एक बुरा कदम था.”

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST