IPL Auction: आईपीएल ऑक्शन की लिस्ट में अचानक 19 नए खिलाड़ियों का नाम जोड़ा गया है. इसमें भारत के स्टार बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल है. देखें पूरी लिस्ट...
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को दोपहर से मिनी ऑक्शन शुरू होने वाला है. इस ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. हालांकि इससे पहले सिर्फ 350 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अचानक से 19 नए खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में जोड़े गए. आईपीएल नीलामी के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट सभी फ्रेंचाइजी टीम को भेजी गई है. जिन खिलाड़ियों को ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है, उसमें भारत के स्टार बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल है.
इसके अलावा मलेशिया के ऑलराउंडर वीरनदीप सिंह का नाम भी लिस्ट में जोड़ा गया है.
बता दें कि एक फ्रेंचाइजी टीम अपने स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है, जबकि कम से कम 18 खिलाड़ी स्क्वाड में होने चाहिए. इस मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमों को मिलाकर कुल 77 स्लॉट ही खाली हैं.
बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन से एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर को अबू धाबी में एक मीटिंग के बाद यह फैसला किया. इस दौरान बोर्ड ने विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी दी. आईपीएल 2026 ऑक्शन की लिस्ट में बांग्लादेश के सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. देखें पूरी लिस्ट…
अभिमन्यु ईश्वरन, मणि शंकर मुरा सिंह, चामा मिलिंद, केएल श्रीजीत, स्वास्तिक चिकारा, राहुल राज नमला, विराट सिंह, त्रिपुरेश सिंह, राजेश मोहंती, स्वास्तिक समाल, सारांश जैन, सूरज सांगाराजू, तन्मय अग्रवाल, वीरनदीप सिंह (मलेशिया), इथन बॉश (साउथ अफ्रीका), क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), काइल वेरेन (साउथ अफ्रीका), ब्लेसिंग मुजारबानी (जिम्बाब्वे), बेन सीयर्स (न्यूजीलैंड).
आईपीएल ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों का नाम पहले भी लिस्ट में जोड़ा गया है. हालांकि इस बार खिलाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है. एक अधिकारी ने बताया कि पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के नाम ऑक्शन लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है. बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी टीम्स को बताया कि इस आईपीएल सीजन में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट के ज्यादा मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि बांग्लादेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर थोड़ी समस्या है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेशी खिलाड़ी अप्रैल महीने में थोड़े कम समय के लिए उपलब्ध रहेंगे.
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा है. उनके पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स बचा हुआ है. इसके अलावा सबसे कम छोटा पर्स मुंबई इंडियंस के पास है, जिनके पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं.
KKR- 64.3 करोड़
CSK- 43.4 करोड़
RCB- 16.40 करोड़
RR- 16.05 करोड़
DC- 21.8 करोड़
LSG- 22.95 करोड़
PBKS- 11.5 करोड़
GT- 21.8 करोड़
SRH- 25.5 करोड़
MI- 2.75 करोड़
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…