<

पैसों के लिए टाला हनीमून प्लान! IPL 2026 को लेकर कंगारू खिलाड़ी का यू-टर्न, पंजाब की टीम में नाराजगी

Josh Inglis: आईपीएल 2026 से पहले जोश इंग्लिस को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है. पंजाब किंग्स ने इंग्लिस को इस वजह से रिलीज कर दिया था, क्योंकि वह अगले सीजन में कम मैचों के लिए उपलब्ध थे. वहीं, अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि वह IPL 2026 में ज्यादा मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Josh Inglis Controversy: आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 16 दिसंबर को आयोजित मिनी ऑक्शन में कंगारू खिलाड़ी जोस इंग्लिस 8.6 करोड़ रुपये में बिके. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने इंग्लिस को खरीदा. पिछले सीजन में इंग्लिश पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे. पंजाब किंग्स ने साल 2025 के मेगा ऑक्शन में जोश इंग्लिस को 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. हालांकि उन्होंने पंजाब किंग्स को बताया था कि साल 2025 के आईपीएल सीजन में वह कम मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसके चलते पंजाब ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था. अब इस बीच नई बहस छिड़ गई है.

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जोश इंग्लिस ने आईपीएल 2026 सीजन में ज्यादा मैच खेल सकते हैं. वहीं, ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से बताया गया था कि अगले सीजन में जोश इंग्लिस सिर्फ चार मैच खेलेंगे. इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को IPL ऑक्शन में LSG से 8.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया.

पैसों के लिए बदला हनीमून प्लान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोश इंग्लिश 18 अप्रैल को शादी करने वाले हैं, जिसके बाद हनीमून पर जाने की योजना थी. हालांकि, अब कहा जा रहा है कि वह अपने हनीमून को टाल सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जोश इंग्लिस आईपीएल 2026 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं, जिसके बाद थोड़े समय के लिए वापस जाएंगे. फिर शादी के तुरंत बाद वह भारत लौट आएंगे और आईपीएल खेलेंगे. ऐसे में यह LSG के लिए राहत भरी खबर है. हालांकि पंजाब किंग्स इससे काफी नाराज है. 

पंजाब किंग्स के साथ हुआ धोखा!

अब इस मामले को लेकर पंजाब किंग्स के अधिकारी काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज को आखिरी समय में रिलीज करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 के लिए अपनी सीमित उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया था. अब पता चला है कि वह आईपीएल में उम्मीद से ज्यादा समय तक खेल सकते हैं. पंजाब किंग्स के अधिकारियों का कहना है कि टीम इंग्लिस को रिटेन करना चाहती थी, लेकिन उनकी सीमित उपलब्धता के कारण उन्हें रिलीज करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, LSG के कोच जस्टिन लैंगर और डायरेक्टर टॉम मूडी को जोश इंग्लिस की स्थिति की बेहतर जानकारी थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कोच डेनियल विटोरी और कप्तान पैट कमिंस भी उनकी उपलब्धता को लेकर आश्वस्त दिखे.

पिछले सीजन में इंग्लिस का प्रदर्शन

जोश इंग्लिस ने पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेला था. हालांकि उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था. इंग्लिस ने 11 मैचों में 30.88 के औसत और 162.6 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे. सीजन के आखिरी दौर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए दो अहम मैचों में इंग्लिस ने अच्छा प्रदर्शन किया था. लीग के आखिरी मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 73 रन बनाकर पंजाब किंग्स को शीर्ष दो में जगह दिलाई. फिर क्वालीफायर-2 में 21 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 11:18:39 IST

शादी को लेकर युवती ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट, कहा, ‘50% कॉर्पोरेट कर्मचारी अवैध…’, वीडियो वायरल

एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…

Last Updated: April 4, 2026 11:14:03 IST

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST