<

Kuldeep-Chahal Dance: कुलदीप यादव की हल्दी में छाए युजवेंद्र चहल, रेड कुर्ते-चश्मे में लगाए जमकर ठुमके; देखें वीडियो

Kuldeep-Chahal Dance: कुलदीप यादव की हल्दी सेरेमनी में युजवेंद्र चहल ने खूब महफिल लूटी. चहल ने कुलदीप यादव संग हल्दी सेरेमनी में धमाकेदार डांस किया. देखें वीडियोज...

Kuldeep-Chahal Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मसूरी में अपने बचपन की दोस्त वंशिका संग शादी रचाने जा रहे हैं. 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इससे पहले 13 मार्च को हल्दी और संगीत का भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें युजवेंद्र चहल ने सारी महफिल लूट ली. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की यारी सालों पुरानी है. ऐसे में कुलदीप की शादी में युजवेंद्र चहल का डांस देखने को न मिले, तो फिर क्या मजा. चहल ने कुलदीप यादव की हल्दी और संगीत सेरेमनी में धमाकेदार डांस किया. इस दौरान कुलदीप यादव ने भी अपनी होने वाली दुल्हनिया वंशिका संग ठुमके लगाए. बता दें कि 13 मार्च को दिन में हल्दी हुई, जिसके बाद रात में संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में कुलदीप यादव भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना के साथ भी थिरकते नजर आए.

कुलदीप की हल्दी सेरेमनी में चहल ने लूटी महफिल

भारतीय क्रिकेट फैंस कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं. इन दोनों स्पिनर्स ने साथ मिलकर भारत को कई मुकाबले जिताए हैं. ऐसे में कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में उनके यार ने जमकर डांस किया. एक वीडियो शुक्रवार से इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें युजवेंद्र चहल लाल कलर के वेस्टर्न शेरवानी में चश्मा लगाकर डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ कुलदीप यादव भी डांस कर रहे हैं, जिन्होंने पिंक शेरवानी पहनी हुई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद चहल और कुलदीप की यारी की यादें एक बार से ताजा हो गईं.

ये खिलाड़ी भी आए नजर

क्रिकेटर कुलदीप यादव की हल्दी और संगीत सेरेमनी में चहल के अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने भी चार चांद लगाए. युजवेंद्र चहल के अलावा स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी नजर आए. इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने परिवार के साथ शिरकत की.

14 मार्च को होगी शादी

कुलदीप यादव और वंशिका 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी का आयोजन मसूरी के लग्जरी होटल में किया जा रहा है, जहां पर गेस्ट के लिए करीब 80 रूम बुक किए गए हैं. होटल के अंदर ही एक भव्य मंडप बनाया गया है, जहां पर कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेंगे. इसके बाद 17 मार्च को शादी की रिसेप्शन पार्टी भी होगी, जिसमें क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों का मेला लगेगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST