<

IPL 2026: कभी 15 गेंदों में ठोकी थी फिफ्टी, आज IPL में रहा अनसोल्ड, ऑक्शन में कई बड़े नाम खाली हाथ लौटे

पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल 2026 (Indian premier league 2026) के ऑक्शन में चौंकाने वाले फैसलों के लिए याद रखा जाएगा. जहां एक तरफ युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े और चर्चित नाम अनसोल्ड रह गए.

नई दिल्ली. पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल 2026 (Indian premier league 2026) के ऑक्शन में चौंकाने वाले फैसलों के लिए याद रखा जाएगा. जहां एक तरफ युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े और चर्चित नाम अनसोल्ड रह गए. इन खिलाड़ियों में ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने कभी अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से दुनिया को चौंका दिया था. आइए जानते हैं कि कौन कौन से खिलाड़ी इस बार अनसोल्ड रहे थे.
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा जैक फ्रेजर मैकगर्ग की हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज़ ने साल 2024 के आईपीएल में 15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सनसनी मचा दी थी. उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने उन्हें टी20 का अगला बड़ा स्टार बना दिया था, लेकिन आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोई भी फ्रेंचाइज़ी उन पर दांव लगाने को तैयार नहीं दिखी. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या उनका फॉर्म और निरंतरता टीमों के भरोसे पर खरे नहीं उतरे?

कॉन्वे पर नहीं लगी बोली

सिर्फ फ्रेजर-मैकगर्क ही नहीं, बल्कि कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी भी इस बार खाली हाथ रह गए. न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज़ डेवॉन कॉन्वे जिन्होंने चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, इस बार अनसोल्ड रहे. वहीं इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो को भी कोई खरीदार नहीं मिला.

हुडा-स्मिथ भी अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ का नाम भी इस सूची में शामिल रहा. एक समय आईपीएल के बड़े सितारों में गिने जाने वाले स्मिथ को इस बार किसी टीम ने मौका नहीं दिया. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा और केएस भरत जैसे नाम भी टीमों को आकर्षित नहीं कर सके. दरअसल, अब आईपीएल की टीमों की रणनीति बदल चुकी है. फ्रेंचाइज़ी सिर्फ बड़े नामों के बजाय मौजूदा फॉर्म, फिटनेस और टीम बैलेंस को ज्यादा अहमियत दे रही हैं.

आईपीएल से सीख

यही वजह है कि कुछ स्टार खिलाड़ी पीछे छूट गए, जबकि युवा और इनफॉर्म खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया गया. कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 का ऑक्शन एक बड़ा संकेत दे गया है. यहां नाम नहीं, बल्कि प्रदर्शन मायने रखता है. और जो खिलाड़ी इस कसौटी पर खरे नहीं उतरते, उन्हें कभी भी अनदेखा किया जा सकता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोटी गरम’ रिलीज, नम्रता मल्ला संग रोमांस की सारी हदें की पार

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…

Last Updated: April 8, 2026 21:29:39 IST

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST

सावधान! आ रहा सदी का सबसे ताकतवर सुपर एल नीनो, मौसम में होगा खतरनाक बदलाव; भारत पर क्या असर पड़ेगा?

सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…

Last Updated: April 8, 2026 21:00:10 IST

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST