<
Categories: खेल

IPL 2026: RCB फैंस के लिए गुड न्यूज! चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट नहीं होंगे IPL मैच, कर्नाटक के डिप्टी CM का ऐलान

IPL 2026: कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने ऐलान किया कि आईपीएल 2026 के मुकाबले बेंगलुरु से शिफ्ट नहीं किए जाएंगे. अब से बेहतर भीड़ प्रबंधन, कड़े सुरक्षा मानक और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. डीके शिवकुमार ने कहा, 'हम ये पूरी तरह तय करेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो.

IPL 2026, Chinnaswamy Stadium: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले बड़ी खबर सामने आई है. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ऐलान किया कि आईपीएल 2026 के मुकाबले बेंगलुरु से शिफ्ट नहीं किए जाएंगे. दरअसल, इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ट्ऱॉफी जीतने के बाद सेलिब्रिशेन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी. इसके चलते कहा जा रहा था कि आगामी आईपीएल के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं कराए जाएंगे. इन मुकाबलों को किसी दूसरे शहर में कराया जा सकता है.

हालांकि इस बीच कर्नाटक सरकार ने बयान जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. बता दें कि इस साल आरसीबी के ट्ऱॉफी सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी, जिसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. इसके कारण वुमेंस वर्ल्ड कप के मैचों को भी यहां से शिफ्ट कर दिया गया था.

सरकार ने किया ये ऐलान

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया कि IPL के मैच बेंगलुरु से शिफ्ट नहीं किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब से बेहतर भीड़ प्रबंधन, कड़े सुरक्षा मानक और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हम ये पूरी तरह तय करेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो. आगे से चिन्नास्वमी स्टेडियम में ऐसे कार्यक्रम कराए जाएंगे, जो बेंगलुरु की प्रतिष्ठा बनाए रखें. डिप्टी सीएम ने कहा कि उचित रूप से कानूनी बातों का ध्यान रखते हुए स्टेडियम का उपयोग किया जाएगा. साथ ही भीड़ प्रबंधन पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगाा. इतन ही नहीं, विकल्प के तौर पर एक बड़ा स्टेडियम भी विकसित किया जाएगा.

एक नया स्टेडियम बनेगा

डीके शिवकुमार ने बताया कि इस साल हुई घटना और उसके बाद उत्पन्न समस्याओं के बाद आईपीएल को कहीं और स्थानांतरित करने की चर्चाएं हुई थीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि आईपीएल को कहीं शिफ्ट नहीं किया जाएगा. हम इसे यहीं आयोजित करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कर्नाटक और बेंगलुरु गौरव है और हम इसकी रक्षा करेंगे. आगे जो भी करने की आवश्यकता होगी, हम सुनिश्चित करेंगे कि उसका ध्यान रखा जाए.

केएससीए को मिला था नोटिस

कर्नाटक सरकार ने निर्देश दिया था कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की संरचनात्मक सुरक्षा जांच की जाएगी. इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को नोटिस भेजा था. केएससीए को स्टेडियम की डिटेल सेफ्टी रिपोर्ट जमा करनी है, जो एनएबीएल-प्रमाणित विशेषज्ञों द्वारा तैयार होगी. इस रिपोर्ट में स्टेडियम की गैलरी, ढांचा और भीड़ क्षमता सुरक्षा है या नहीं, ये सब दर्शाया जाएगा. इसी रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाना था कि IPL 2026 के मैच इस स्टेडियम में कराए जा सकेंगे.
बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम लोक निर्माण विभाग की लीज पर 17 एकड़ में बना है. जून 2025 में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के दौरान 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इसके बाद से स्टेडियम को एक भी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का अधिकार नहीं दिया गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST