35
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कुछ कप्तानों के लिए बेहद अहम होने वाला है, लेकिन अगर दो नाम सबसे ज्यादा दबाव में नजर आते हैं तो वो हैं ऋषभ पंत और अक्षर पटेल, दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से अपनी-अपनी टीमों के अहम स्तंभ रहे हैं, लेकिन कप्तानी में अब तक वो बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं. दोनों ही टीम को अभी तक चैंपियन नहीं बना सके हैं.
सबसे पहले बात ऋषभ पंत की. दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते हुए पंत ने कई मौकों पर अपनी आक्रामक सोच और निडर फैसलों से प्रभावित किया है, लेकिन टीम को खिताब नहीं दिला पाए. साल 2024 के ऑक्शन में लखनऊ ने उनपर दांव लगाया और 27 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया. लेकिन लखनऊ के लिए भी वह अब तक कारगर साबित नहीं हो सके हैं. ऐसे में इसबार उनपर बहुत दबाव होगा. पंत के लिए 2026 का सीजन सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है.
अक्षर पर भी दबाव
वहीं अक्षर पटेल के लिए यह सीजन और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. दिल्ली की कमान है ऐसे में यह उनके करियर का सबसे बड़ा लीडरशिप टेस्ट होगा. अक्षर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और कई मैचों में टीम को जीत दिला चुके हैं, लेकिन कप्तानी का दबाव अलग होता है. रणनीति बनाना, खिलाड़ियों को सही तरीके से इस्तेमाल करना और मुश्किल हालात में फैसले लेना. ये सभी चीजें 2026 के सीजन में फिर से उनके सामने होगी. दिल्ली की टीम पिछले कुछ सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है, ऐसे में कप्तान पर दबाव और भी बढ़ जाता है.
सफल कप्तान बनने पर नजर
ऋषभ पंत और अक्षर पटेल नों के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब समय आ गया है कि वे इसे नतीजों में बदलें. कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 इन दोनों खिलाड़ियों के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. अगर ये सीजन सफल रहा, तो वे खुद को सिर्फ स्टार खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सफल कप्तान के रूप में भी स्थापित कर सकते हैं. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.