Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘अगर 8-9 पर ही खेलना है तो मतलब नहीं बनता..’ धोनी पर भड़के एबी डिविलियर्स, IPL 2026 से पहले दी नसीहत

‘अगर 8-9 पर ही खेलना है तो मतलब नहीं बनता..’ धोनी पर भड़के एबी डिविलियर्स, IPL 2026 से पहले दी नसीहत

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एबी डिविलियर्स ने कहा है कि अगर धोनी 8 या 9 नंबर पर ही बल्लेबाजी करने आएंगे तो यह बेकार ऑप्शन है. यह टीम में जगह भरने जैसा है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-17 19:31:22

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 (IPL 2026)से पहले एमएस धोनी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में धोनी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. खासकर संजू सैमसन के टीम में आने के बाद यह बहस और तेज हो गई है. डिविलियर्स ने कहा है कि अगर धोनी 8 या 9 नंबर पर ही बल्लेबाजी करने आएंगे तो यह बेकार ऑप्शन है. यह टीम में जगह भरने जैसा है.
 
एबी डिविलियर्स ने कहा, “अगर धोनी नंबर 8 या नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने की भूमिका में हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह टीम में एक जगह भरने जैसा है और मानो वह गलत कारणों से वहां मौजूद हैं. ट्रॉफी किसी एक खिलाड़ी की वजह से नहीं जीती जाती, बल्कि अंततः यह पूरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करती है. मुझे लगता है कि गायकवाड़ और संजू सैमसन, एमएस धोनी की जगह संभालने के लिए बिल्कुल उपयुक्त खिलाड़ी हैं.”
 
चेतेश्वर पुजारा क्या बोले

चेतेश्वर पुजारा ने जियोस्टार पर कहा, “मैं धोनी को नंबर 8 या 9 पर बल्लेबाजी करते देखने का कोई मतलब नहीं समझता, क्योंकि उनके पास अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता है, जो सीएसके के किसी और बल्लेबाज में नहीं है. अगर वह सिर्फ 5-10 गेंद ही खेलेंगे, तो सोचिए ‘माही भाई’ 25-30 गेंद खेलकर क्या कर सकते हैं.”
 
एक खिलाड़ी के तौर पर अपेक्षा

उन्होंने आगे कहा, “जब आप उस माहौल का हिस्सा होते हैं, तो एक खिलाड़ी के तौर पर आपसे क्या अपेक्षा की जाती है, यह पूरी तरह स्पष्ट होता है. यहां लॉयल्टी भी अहम भूमिका निभाती है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी एक बार इस सेटअप का हिस्सा बनने के बाद लंबे समय तक टीम के साथ बने रहते हैं. हालांकि अब ट्रांजिशन का दौर चल रहा है, इसलिए युवा खिलाड़ियों को थोड़ा ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है.”

MORE NEWS