<

IPL 2026 में चोटों का कहर, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई खिलाड़ी बाहर, CSK-SRH को तगड़ा झटका

IPL 2026 Injured Players: ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स टीम से पूरे आईपीएल सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आई है. सिर्फ चेन्नई ही नहीं बल्कि ऐसी कई फ्रेंचाईजी है जिन्हें आईपीएल 2026 सीजन से पहले झटका लगा है और उनके खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में.

आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से पहले ही कई बड़े खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिससे टीम कॉम्बिनेशन पूरी तरह से प्रभावित होती दिख रहा है. खास बात यह है कि ज्यादातर चोटें तेज गेंदबाजों को लगी हैं, जो किसी भी टीम की रीढ़ माने जाते हैं. 19 मार्च को खबर आई कि नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स टीम से पूरे आईपीएल सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल से पहले चोटिल हो गए हैं.
सबसे बड़ा झटका कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा है, जहां उनके युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. घुटने की चोट के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, और अब वह IPL 2026 में खेलते नजर नहीं आएंगे. KKR के लिए यह बड़ा नुकसान है क्योंकि वह डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बनते जा रहे थे. वहीं टीम के ही एक और स्टार गेंदबाज मथीसा पाथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं, जिससे टीम की बॉलिंग और कमजोर दिख रही है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो वहां स्पिन विभाग को बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और उनका खेलना अभी भी तय नहीं है. अगर वह बाहर होते हैं, तो LSG को अपने कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी शुरुआत आसान नहीं रहने वाली. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में RCB की गेंदबाजी कमजोर पड़ सकती है, खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में.
सनराइजर्स हैदराबाद को भी अपने कप्तान पैट कमिंस की चोट ने चिंता में डाल दिया है. कमिंस पीठ की समस्या के कारण शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. उनकी गैरहाजिरी में टीम की कप्तानी और गेंदबाजी दोनों प्रभावित हो सकती है. हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन को दी गई है.
राजस्थान रॉयल्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है, जहां उनके तेज गेंदबाज एडम मिलने लगभग पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम ने न्यूजीलैंड के ही लंबे कद के गेंदबाज को मौका देने की तैयारी की है, जिससे टीम बैलेंस बनाए रखने की कोशिश कर रही है.
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर यह है कि उनके तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल हैं और पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं. हालांकि, इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. कुल मिलाकर IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही चोटों ने कई टीमों की रणनीति बदल दी है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST