Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ‘धोनी का आखिरी साल होगा…’ पूर्व क्रिकेटर का दावा, बोले- सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं…

‘धोनी का आखिरी साल होगा…’ पूर्व क्रिकेटर का दावा, बोले- सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं…

चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. इस साल टीम के साथ संजू सैमसन भी होंगे. आईपीएल 2026 से पहले पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि शायद धोनी का यह आखिरी साल होगा. संजू सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-21 22:46:23

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. इस साल टीम के साथ संजू सैमसन भी होंगे. आईपीएल 2026 से पहले पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि शायद महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी साल होगा. संजू सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं है. कप्तानी गायकवाड़ के पास ही होनी चाहिए.
 
रॉबिन उथप्पा ने कहा, “IPL 2026 शायद पीली जर्सी में धोनी का आखिरी साल होगा. मुझे लगता है कि इस साल वह मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका में ज़्यादा दिखेंगे. मैं धोनी को नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखता. मैं उन्हें नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं. यह जानते हुए कि वह अपने करियर के अंतिम दौर में है, वह धीरे-धीरे खुद को बाहर करने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि वह ऐसा करेंगे. तभी हमें कप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ की असली ताकत देखने को मिलेगी. गायकवाड़ को कुछ साल दीजिए. अगर यह काम नहीं करता, तो टीम में आपके पास संजू सैमसन हमेशा मौजूद हैं जो कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.”
 
संजू सैमसन को कप्तानी नहीं देनी चाहिए

उथप्पा ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि CSK को कप्तानी की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपनी चाहिए. आपको रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में स्थापित होने के लिए समय देना होगा. वह 2024 से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. लोग कुछ भी कहें, लेकिन वह एमएस धोनी की छाया से बाहर निकल रहे हैं.”

गायकवाड़ अपनी पहचान बनाए

उथप्पा ने आगे कहा “आप चाहते हैं कि गायकवाड़ पूरी तरह से बाहर आए और अपनी अलग पहचान बनाए. आप देखना चाहते हैं कि वह क्या कर सकता है. आप चाहते हैं कि वह टीम का नेतृत्व करे जब एमएस नहीं खेल रहे हों और अपने दम पर खड़ा हो, बिना उस दबाव के कि वह हमेशा उनकी मौजूदगी में है. इसलिए, मुझे लगता है कि आप धोनी को थोड़ा ज्यादा ‘हैंड्स-ऑफ’ भूमिका में देख सकते हैं.” 

MORE NEWS