Live TV
Search
Home > क्रिकेट > 2 महीने तक चलेगा IPL 2026, पहले 74 मैच… अब 84 मुकाबले! आखिर क्यों सबसे लंबा होने जा रहा यह सीजन

2 महीने तक चलेगा IPL 2026, पहले 74 मैच… अब 84 मुकाबले! आखिर क्यों सबसे लंबा होने जा रहा यह सीजन

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन यानी IPL 2026 कई वजहों से खास माना जा रहा है. इस बार का टूर्नामेंट लीग के इतिहास का सबसे लंबा सीजन होगा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 16, 2026 16:14:33 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन यानी IPL 2026 कई वजहों से खास माना जा रहा है. इस बार का टूर्नामेंट लीग के इतिहास का सबसे लंबा सीजन होगा. इसकी सबसे बड़ी वजह मैचों की संख्या बढ़ना है. पहले आईपीएल में कुल 74 मैच खेले जाते थे, लेकिन इस बार 84 मुकाबले खेले जाएंगे. लीग में अभी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और हर टीम लीग स्टेज में कई मैच खेलेगी. इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी और वहीं से फाइनल का रास्ता तय होगा. मैच ज्यादा होने की वजह से टूर्नामेंट की अवधि भी पहले से लंबी हो गई है.
 
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. लगभग दो महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट भारत के कई बड़े शहरों में आयोजित होगा. इस बार कुछ टीमों के मैच उनके पारंपरिक होम ग्राउंड के अलावा दूसरे शहरों में भी कराए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा फैंस स्टेडियम में मैच देख सकें.आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. 
 
कई राज्यों में विधानसभा चुनाव

इस बार शेड्यूल को लेकर भी थोड़ा अलग तरीका अपनाया गया है. देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया. शुरुआत में सिर्फ शुरुआती मैचों की तारीखें बताई गई हैं, जबकि बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा. इसके अलावा कई टीमों में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. मुख्य जगहों में बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, दिल्ली और गुवाहाटी शामिल हैं.
 
सबसे लंबा सीजन रहेगा 2026

नीलामी के बाद कई फ्रेंचाइजियों ने नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है और कुछ टीमों के कप्तान भी बदले हैं. इससे इस सीजन का रोमांच और बढ़ गया है. कुल मिलाकर, ज्यादा मैच, नया शेड्यूल और कई नए खिलाड़ियों की वजह से IPL 2026 का सीजन अब तक का सबसे बड़ा और लंबा सीजन बनने जा रहा है, जिसका क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

MORE NEWS