<

IPL 2026: 8 विदेशी खिलाड़ी, लेकिन Playing XI में सिर्फ 4 क्यों? क्या है नियम, समझें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग है. इसमें भारत के साथ-साथ कई विदेशी खिलाड़ी भी खेलते हैं. लेकिन हर टीम के लिए विदेशी खिलाड़ियों को लेकर कुछ नियम होते हैं, जो उनकी रणनीति को प्रभावित करते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग है. इसमें भारत के साथ-साथ कई विदेशी खिलाड़ी भी खेलते हैं. लेकिन हर टीम के लिए विदेशी खिलाड़ियों को लेकर कुछ नियम होते हैं, जो उनकी रणनीति को प्रभावित करते हैं. IPL 2026 में हर टीम अपनी स्क्वॉड में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है. लेकिन मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं. यानी टीम चाहे जितने विदेशी खिलाड़ी खरीद ले, मैदान पर एक समय में केवल चार ही उतर सकते हैं.
इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी काफी अहम है. अगर टीम पहले से 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, तो वह मैच के दौरान किसी विदेशी खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल नहीं कर सकती. इसलिए टीम को पहले से ही सोच-समझकर फैसला लेना होता है. इस नियम का सबसे बड़ा असर टीम के संतुलन पर पड़ता है.
टीमें कोशिश करती हैं कि उनके विदेशी खिलाड़ी हर भूमिका निभा सकें—जैसे बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और ऑलराउंड प्रदर्शन. उदाहरण के तौर पर उदाहरण के तौर पर कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में मदद करते हैं. वहीं डेवन कॉन्वे जैसे बल्लेबाज़ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं. लियाम  लिविंग्सोटन मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.
कुछ टीमें 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलती हैं, जबकि कुछ 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी मैदान में उतरती हैं और भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा करती हैं. यह पूरी तरह पिच, फॉर्म और विरोधी टीम पर निर्भर करता है. जैसे केकेआर और सनराइजर्स हैदारबाद ने अपने विदेशी खिलाड़ियों को मजबूत बनाया है, ताकि उन्हें हर मैच में ज्यादा विकल्प मिल सकें. अंत में, IPL में सही विदेशी खिलाड़ियों का चयन करना बहुत जरूरी होता है. जो टीम सही संतुलन बना लेती है, उसके जीतने के चांस भी ज्यादा होते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST