Live TV
Search
Home > क्रिकेट > इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम पाएंगे. मैच के लिए तय 16 खिलाड़ियों को ही जरूरी काम (जैसे ड्रिंक्स या मैसेज ले जाना) के लिए मैदान में आने की इजाजत होगी. पहले रिजर्व खिलाड़ी अक्सर ड्रिंक्स, बैट या मैसेज ले जाने के लिए मैदान में आते-जाते देखे जाते थे लेकिन अब इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Mobile Ads 1x1

IPL New Rule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 सीज़न के लिए मैच खेलने की शर्तों को और कड़ा कर दिया है. सीजन शुरू होने से पहले, BCCI ने प्रैक्टिस से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने गए खिलाड़ियों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. सभी खिलाड़ियों को इनका पालन करना होगा, नहीं तो कार्रवाई हो सकती है.

किन खिलाड़ियों पर लगा बैन

आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम पाएंगे. मैच के लिए तय 16 खिलाड़ियों को ही जरूरी काम (जैसे ड्रिंक्स या मैसेज ले जाना) के लिए मैदान में आने की इजाजत होगी. पहले रिजर्व खिलाड़ी अक्सर ड्रिंक्स, बैट या मैसेज ले जाने के लिए मैदान में आते-जाते देखे जाते थे लेकिन अब इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है.

बीसीसीआई ने किया साफ

बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा है कि ज्यादा से ज्यादा पांच खिलाड़ियों को ही बाउंड्री रोप के आस-पास घूमने की इजाजत होगी. ये पांच खिलाड़ी तय 16 खिलाड़ियों में शामिल होंगे. बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में रहना होगा. उन्हें बाउंड्री लाइन और एलईडी एडवरटाइजिंग बोर्ड के बीच घूमने की इजाज़त नहीं होगी. IPL में एक टीम में आम तौर पर ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से 16 का नाम मैच टीम शीट पर होता है. नए नियम मौजूदा मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के सेक्शन 11.5.2 और 24.1.4 को और सख़्त करते हैं. मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने और बिब पहनने के ये नियम पहले से ही थे, लेकिन अब इन्हें सख्ती से लागू किया जा रहा है.

कई टीम सोर्स ने क्रिकबज को बताया कि उन्हें हाल ही में निर्देश मिले हैं कि सभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैच के दौरान इधर-उधर नहीं घूम सकते. उन्हें मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने की भी इजाजत नहीं है. मैच के लिए टीम में चुने गए सिर्फ 16 खिलाड़ी ही ऐसा कर सकते हैं. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन के बाहर सिर्फ पाँच खिलाड़ी ही घूम सकते हैं. बाकी खिलाड़ी डगआउट में बैठ सकते हैं लेकिन बाउंड्री लाइन और LED एडवरटाइजिंग बोर्ड के बीच नहीं जा सकते.

Tags:

MORE NEWS