Live
Search
Home > क्रिकेट > RCB-PBKS नहीं, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच, बदल जाएगा टूर्नामेंट का इतिहास!

RCB-PBKS नहीं, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच, बदल जाएगा टूर्नामेंट का इतिहास!

IPL 2026 Opening Match: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों के बीच नहीं खेला जाएगा. इस बार नए सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जा सकता है. देखें ये रिपोर्ट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 11, 2026 11:08:30 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Opening Match: टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं. IPL के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. इस बीच नए सीजन के ओपनिंग मैच को लेकर खूब चर्चा हो रही है. नए सीजन में पिछले साल के फाइनलिस्ट टीमों के बीच पहला मैच खेला जाता है. इस हिसाब से IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाना चाहिए. हालांकि इस बार ऐसा देखने को नहीं मिलेगा. इस बार प्लान में थोड़ा चेंज किया गया है. RCB और पंजाब किंग्स अलग-अलग दिनों पर अपने सीजन की शुरुआत करेंगी. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर नए सीजन का ओपनिंग मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं सभी सवालों के जवाब…

RCB-CSK के बीच होगा ओपनिंग मैच!

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन RCB 28 मार्च को बेंगलुरु में अपना पहला मैच खेलेगी. इस मुकाबले में RCB के सामने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के होने की ज्यादा संभावना है. इसकी वजह है कि इन दोनों टीमों के बीच लंबे समय से राइवरी है, जिसे फैंस देखना खूब पसंद करते हैं. वहीं, पिछले सीजन की रनर-अप टीम पंजाब किंग्स 29 मार्च को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकती है.

कब आएगा IPL 2026 का शेड्यूल?

रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2026 की सभी टीमों के कप्तानों का शूट 15 मार्च को दिल्ली में होगा. वहीं, शेड्यूल की बात करें, तो इस बार BCCI 2 फेज में शेड्यूल जारी करेगी. उम्मीद है कि 12 मार्च को पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जो 31 मई तक खेला जाएगा. सभी टीमें नए सीजन के लिए जमकर तैयारियां कर रही हैं. इस टूर्नामेंट में भारत के लगभग सभी स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.

पिछले साल RCB बनी थी चैंपियन

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार IPL की ट्रॉफी उठाई थी. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 18 साल बाद ट्रॉफी के सूखे को खत्म दिया. इससे पहले राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने टीन की कमान संभाली, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाए.

MORE NEWS