<

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने साईं सुदर्शन से छीनी ऑरेंज कैप, भुवी-रबाडा के बीच पर्पल कैप की जंग, देखें लिस्ट

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. सर्यवंशी ने 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.

IPL 2026 Orange Cap Updated List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. अब इस सीजन के खत्म होने में सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, जिसके बाद कोई एक टीम ट्रॉफी उठाएगी. 7 टीमों के बाहर होने के बावजूद भी ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में उठापटक जारी है. 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 15 मैचों में 242.85 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है. वहीं, दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन हैं, जिन्होंने 15 पारियों में 157.86 के स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं.

टॉप-5 में कौन बल्लेबाज?

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें, तो वैभव और साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के बाद तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं. क्लासेन ने 15 मैचों में 160 के स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए हैं. हालांकि अब क्लासेन की टीम बाहर हो गई है, जिसके चलते वह इस रेस में आगे नहीं बढ़ पाएंगे. इसके बाद चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम आता है. गिल ने 15 पारियों में 159.27 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए हैं. फिर 5वें पायदान पर ईशान किशन (602 रन) और छठे पर विराट कोहली (600) हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन

  • 680 रन- वैभव सूर्यवंशी
  • 652 रन- साईं सुदर्शन
  • 624 रन- हेनरिक क्लासेन
  • 618 रन- शुभमन गिल
  • 602 रन- ईशान किशन
  • 600 रन- विराट कोहली

पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक हो गई है. जो टीमें अभी टूर्नामेंट में बनी हुई हैं, उनके गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप की जंग हो रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 15 मैचों में 8.00 की इकॉनमी से 26 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 9.48 की इकॉनमी से 26 विकेट हासिल किए हैं. फिर तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं, जिन्होंने 9.17 की इकॉनमी से 24 विकेट झटके हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST