<

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों को बड़ा फायदा हुआ है. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ का राह थोड़ी आसान हो गई है. देखें समीकरण...

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से बुरी तरह हरा दिया. इस हार के चेन्नई की टीम छठे पायदान पर खिसक गई है. अब सीएसके (CSK) के लिए प्लेऑफ का राह मुश्किल हो गई है. सीएसके के पास अब सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, जिसके बाद भी चेन्नई को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा. हालांकि सीएसके की इस हार से 2 टीमों को बड़ा फायदा हुआ है, जो प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब राजस्थान के पास भी प्लेऑफ में जाने का अच्छा मौका है.

इसके अलावा पंजाब किंग्स को भी थोड़ी राहत का सांस मिली है. बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार है. ऐसे में सिर्फ एक सीट बचती है, जिसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रेस हो रही है.

टॉप-4 की रेस में कौन आगे?

आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो आरसीबी की टीम पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं, गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर मौजूद है. इन दोनों टीमों के पास 16-16 प्वाइंट्स हैं. आरसीबी और गुजरात के पास 2-2 मैच बाकी हैं. इनमें से सिर्फ 1 मैच जीतकर वे प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लेंगे. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 प्वाइंट्स हैं. उनके पास भी अभी 2 मैच बाकी हैं. अगर हैदराबाद अपने बाकी दोनों मैच जीत लेती है, तो वे अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स मौजूद है, जिनके पास 13 प्वाइंट्स हैं. पंजाब के पास अभी 2 मैच बाकी है, जिन्हें जीतकर वे अधिकतम 17 अंक तक पहुंच सकते हैं.

चौथे स्पॉट के लिए रेस तेज

प्लेऑफ की रेस में पहले 3 स्पॉट की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. आरसीबी और गुजरात प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि हैदराबाद क्वालीफिकेशन की दहलीज पर पहुंच गई है. ऐसे में चौथे स्पॉट के लिए पंजाब किंग्स, सीएसके और राजस्थान के बीच रेस हो रही है. पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. पंजाब के खाते में 13 प्वाइंट्स हैं, जबकि उनके पास 2 मैच बाकी हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) और सीएसके के पास 12-12 प्वाइंट्स हैं.

फिलहाल राजस्थान की टीम 5वें नंबर पर है, जबकि सीएसके छठे पायदान पर है. सीएसके पास 2 मैच बाकी हैं, जो दोनों मुकाबले जीतकर अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकते हैं. वहीं, राजस्थान के पास 3 मैच बाकी हैं, जिससे उनके पास 18 प्वाइंट्स तक पहुंचने का मौका है. ऐसे में सीएसके चाहेगी कि पंजाब किंग्स कम से कम 1 मैच हार जाए, जिससे वो सिर्फ 15 प्वाइंट्स तक ही पहुंचे. वहीं, राजस्थान को 2 मैचों में हार मिले, जिससे वे 14 तक ही पहुंच पाएं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST