Live
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: राम मंदिर पहुंचे संजीव गोयनका, ऋषभ पंत भी आए नजर, बोले- प्रार्थना करना…

IPL 2026: राम मंदिर पहुंचे संजीव गोयनका, ऋषभ पंत भी आए नजर, बोले- प्रार्थना करना…

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ की टीम ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर जाकर अपनी तैयारी की शुरुआत की. टीम के मालिक संजीव गोनका और कप्तान पंत ने भगवान से आशीर्वाद लिया. टीम के कई खिलाड़ियों ने भी इस यात्रा में भाग लिया, एलएसजी अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-21 18:17:36

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) ने अपनी तैयारी एक खास तरीके से शुरू की. टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर गए और भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान टीम के कुछ अन्य लोग भी उनके साथ थे. सभी ने मंदिर में भगवान राम से प्रार्थना की और अच्छे सीजन की कामना की. टीम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.
 
संजीव गोयनका ने कहा कि भगवान राम से प्रार्थना करना बहुत जरूरी है और इससे टीम को अच्छा करने की ताकत मिलती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान के आशीर्वाद से सब कुछ ठीक होगा. आईपीएल 2026 में एलएसजी अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से खेलेगी.

लखनऊ का पहला मैच कब?

टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं, उनकी टीम 1 अप्रैल को दिल्ली से भिड़ेगी. जैसे निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, और मोहम्मद शमी. कप्तान ऋषभ पंत के साथ टीम का लक्ष्य इस सीजन में अच्छा खेलना और जीत हासिल करना है. यह यात्रा दिखाती है कि टीम एक साथ मिलकर और विश्वास के साथ नए सीजन की शुरुआत कर रही है. लखनऊ के लिए अभी तक एक भी सीजन अच्छा नहीं रहा है. इस बार कोशिश होगी कि वह जरूर फाइनल खेले.
 
लखनऊ सुपरजायंट्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्त्जे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान

MORE NEWS