<
Categories: खेल

IPL 2027 Auction: ना दक्षिण अफ्रीका, ना वेस्टइंडीज; नीलामी में इस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, 66 स्लॉट के लिए 1220 क्रिकेटरों में जंग

IPL 2027 Auction: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का विस्तृत आंकड़ा भी जारी किया है. इसके मुताबिक, नीलामी में 184 कैप्ड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि 994 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. इस सूची में एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी भी शामिल हैं.

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग  2027 की खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि आगामी नीलामी के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इस सूची में 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, 10 फ्रेंचाइजी पहले ही कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन या साइन कर चुकी हैं. ऐसे में नीलामी के दौरान टीमों के पास कुल 66 खाली स्लॉट भरने का मौका होगा. इनमें 25 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का विस्तृत आंकड़ा भी जारी किया है. इसके मुताबिक, नीलामी में 184 कैप्ड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि 994 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. इस सूची में एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी भी शामिल हैं. अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय क्रिकेटर हैं. इनमें 127 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले भी IPL के किसी सीजन में खेल चुके हैं.

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा 53 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 40, वेस्टइंडीज के 36 और न्यूजीलैंड के 25 खिलाड़ी शामिल हैं.

छह कैटेगरी में बांटे गए खिलाड़ी

BCCI ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1,220 खिलाड़ियों को छह अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है. इसमें भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के साथ कैप्ड और अनकैप्ड क्रिकेटरों को भी शामिल किया गया है.

खिलाड़ियों की कैटेगरी

संख्या

कैप्ड भारतीय खिलाड़ी

14

कैप्ड विदेशी खिलाड़ी

170

एसोसिएट देशों के खिलाड़ी

42

IPL खेल चुके अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

127

अन्य अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

798

अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी

69

कुल खिलाड़ी

1,220

किस देश से कितने खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन?

बीसीसीआई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत के सबसे ज्यादा 939 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है. वहीं, जापान, कनाडा और स्कॉटलैंड जैसे देशों के खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है.

देश

खिलाड़ियों की संख्या

भारत

939

ऑस्ट्रेलिया

53

दक्षिण अफ्रीका

40

वेस्टइंडीज

36

न्यूजीलैंड

25

अफगानिस्तान

23

श्रीलंका

21

इंग्लैंड

16

अमेरिका

13

बांग्लादेश

12

UAE

10

नेपाल

10

आयरलैंड

7

जिम्बाब्वे

6

नीदरलैंड

3

कनाडा

2

जापान

2

स्कॉटलैंड

2

कुल

1,220

4 दिसंबर को जारी होगी खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी 10 फ्रेंचाइजी 1,220 खिलाड़ियों की सूची में से अपनी पसंद के क्रिकेटरों के नाम बीसीसीआई को सौंपेंगी. इसके आधार पर बोर्ड नीलामी के लिए अंतिम सूची तैयार करेगा. इस फाइनल लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों के नाम के साथ उनकी बेस प्राइस भी शामिल होगी.बीसीसीआई के मुताबिक, IPL 2027 की नीलामी के लिए अंतिम खिलाड़ियों की सूची 4 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी.

वहीं, IPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित होगा. इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में बचे हुए 66 स्लॉट भरने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. इनमें 25 स्लॉट विदेशी क्रिकेटरों के लिए होंगे. ऐसे में इस बार की नीलामी में कई बड़े विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजर रहने वाली है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video: स्कूटी सीख रही थी बेटी, अचानक घुमा दिया एक्सीलेटर, फिर मां ने जड़े थप्पड़

Watch Video: जब लड़कियां स्कूटी सीखती हैं, तो हर कोई उनसे डरता है और मजाक…

Last Updated: November 25, 2026 16:07:06 IST

Watch Video: चाकू की नोक पर लड़की को होटल ले गया सलमान, भागी तो बीच सड़क पर ही किया ऐसा काम; वीडियो देख खौल जाएगा खून

Meerut Hotel Hostage Case: 24 वर्षीय युवती गाजियाबाद की रहने वाली है. उसने आरोप लगाया…

Last Updated: November 25, 2026 15:49:23 IST

नूंह में एक्सप्रेसवे पुल से नीचे गिरा ट्रक, हॉलिवुड के एक्शन फिल्म की तरह मची तबाही; मचा हड़कंप

Delhi Mumbai Expressway Accident: रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे.…

Last Updated: November 25, 2026 15:09:29 IST

‘मेरे साथ सो जाना…’,  स्कूल में पर्दे लगाकर बनाया था सीक्रेट ठिकाना,नंबर काटने की धमकी देकर टीचर छात्रा के साथ करना चाहता था गंदा काम

Guna Teacher Harassment Case:स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि टीचर नरेंद्र कुशवाह कुछ समय…

Last Updated: November 25, 2026 14:24:46 IST

Watch Video: पापा ने ठोके 150 रन, तो बेटे ने किया ऐसा काम; रिएक्शन देख भावुक हुए क्रिकेट फैंस

Marques Ackerman Son: दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मार्केस एकरमैन…

Last Updated: November 25, 2026 14:02:44 IST