Miss Universe 2026 Jennifer Barreto: 2026 में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो का नाम मिस यूनिवर्स बनी हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं जेनिफर और क्यों उनकी जीत पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है?
मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरेटो
Miss Universe 2026 Jennifer Barreto: चमचमाता ताज, हजारों की भीड़ और दुनिया भर की निगाहें… मिस यूनिवर्स के मंच पर जब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के नाम का ऐलान हुआ है. यह सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन की जीत नहीं थी बल्कि उन महिलाओं के लिए भी एक खास पल बन गया, जो मां बनने के बाद अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं. महज 27 साल की उम्र में जेनिफर ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया लेकिन उनकी जीत की सबसे खास बात उनका खूबसूरत चेहरा नहीं,बल्कि उनकी जिंदगी की वह कहानी है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.
जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर इतिहास रच दिया है. वह इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली पहली मां बनी हैं. शादीशुदा जेनिफर की सात साल की बेटी पेनेलोप है. एक तरफ वह अपनी बेटी की मां हैं, दूसरी तरफ दो मास्टर डिग्री हासिल कर चुकीं एक पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर महिला.
जेनिफर की पहचान सिर्फ मिस यूनिवर्स के ताज तक सीमित नहीं है. उन्होंने साइकोलॉजी यानी मनोविज्ञान और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है. उनकी पढ़ाई का मकसद सिर्फ डिग्रियां जुटाना नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना रहा है. वह मानसिक स्वास्थ्य, रोकथाम और सामुदायिक कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर काम करती हैं.
जेनिफर की जिंदगी का एक और पहलू काफी दिलचस्प है. ‘होला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह अमेरिकी रक्षा विभाग के आर्मी डिवीजन में प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती हैं. उनकी जिम्मेदारी समाज में हानिकारक व्यवहारों को रोकने और स्वस्थ माहौल तैयार करने से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाना है.
जेनिफर का दिल बच्चों के लिए भी खास जगह रखता है. वह पीडियाट्रिक डायबिटीज एसोसिएशन ऑफ प्यूर्टो रिको के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करती हैं. यहां वह डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों की मदद करने के साथ इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाती हैं.
काम और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच जेनिफर अपने शौक के लिए भी समय निकालती हैं. उन्हें किताबें पढ़ना और वॉलीबॉल खेलना पसंद है. इसके अलावा वह प्यूर्टो रिको में कई स्वयंसेवी गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं. मिस यूनिवर्स का मंच जेनिफर के लिए सिर्फ खूबसूरती साबित करने का मौका नहीं था. वह इस मंच का इस्तेमाल सामाजिक मुद्दों को उठाने और लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए करना चाहती हैं. मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीतकर उन्होंने प्यूर्टो रिको को दुनिया भर में गौरवान्वित किया है.
Delhi Mumbai Expressway Accident: रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे.…
Guna Teacher Harassment Case:स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि टीचर नरेंद्र कुशवाह कुछ समय…
Marques Ackerman Son: दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मार्केस एकरमैन…
Japanese Couple Lucknow Wedding:इतना ही नहीं, इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम देने…
Robert Kiyosaki ने 2008 से भी बड़े आर्थिक संकट और ग्लोबल डिप्रेशन की आशंका जताई…
Meerut Hotel Case: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में गाजियाबाद की युवती को बंधक बनाने…