IPL Mini Auction 2027 Kab Hoga: आईपीएल ऑक्शन दिसंबर में भारत में होगा. पिछले तीन साल से विदेश में हो रही नीलामी की अब घर वापसी होगी. हालांकि, तारीख और शहर अभी तय नहीं हैं.
दिसंबर में होगा IPL 2027 का ऑक्शन
IPL Auction 2027: आईपीएल ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 15 सितंबर को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि 2027 सीजन का ऑक्शन भारत में ही कराया जाएगा. पिछले तीन साल से ऑक्शन विदेश में हो रहा था.
IPL 2027 का ऑक्शन इस साल दिसंबर में होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, अभी इसकी सटीक तारीख तय नहीं हुई है. BCCI जल्द ही तारीख और वेन्यू को लेकर फैसला कर सकता है. वहीं, IPL 2028 के मेगा ऑक्शन को लेकर भी अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2028 का मेगा ऑक्शन भारत के बाहर आयोजित किया जाएगा.
IPL का ऑक्शन आखिरी बार 2023 में भारत में हुआ था. कोच्चि में हुए इस ऑक्शन के बाद अगले तीन ऑक्शन विदेश में आयोजित किए गए. 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 में अबुधाबी में ऑक्शन हुआ था. अब 2027 में एक बार फिर खिलाड़ियों की बोली भारत में लगने वाली है.
ऑक्शन के लिए अभी किसी भारतीय शहर का नाम तय नहीं किया गया है. गवर्निंग काउंसिल जल्द ही वेन्यू का चुनाव करेगी. वेन्यू तय करते समय फ्रेंचाइजी की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा. अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में शादियों का सीजन रहता है, इसलिए ऐसे शहर को चुना जा सकता है जहां अच्छे फाइव स्टार होटल आसानी से उपलब्ध हों.
IPL 2027 के ऑक्शन को लेकर फैसला हो गया है, लेकिन Impact Player Rule पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. गवर्निंग काउंसिल की अगली बैठक में इस नियम को लेकर चर्चा हो सकती है. इसके बाद ही पता चलेगा कि IPL 2027 में Impact Player Rule जारी रहेगा या इसमें कोई बदलाव किया जाएगा.
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पाल क्षेत्र में मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पहली…
NHAI ने गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर ₹1000 FASTag रिचार्ज देने वाली योजना की…
Lonavala Crime News: पुणे के लोनावला में 33 वर्षीय अभय माणिक मराठे की गोली लगने…
Delhi Dengue Cases: दिल्ली में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अक्तूबर के…
Delhi Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 581…