<
Categories: खेल

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले तय होगी डील? फैंस के बीच मची खलबली

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में जाने की चर्चा तेज है. ट्रेड डील में अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई में शामिल हो सकते हैं.

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले क्रिकेट जगत में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जल्द ही अपनी टीम का साथ छोड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अगले सीजन में पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं. दोनों फ्रेंचाइजी के बीच एक बड़ी ट्रेड डील को लेकर बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है. अगर यह डील पूरी होती है तो आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की नई टीम पंजाब किंग्स होगी. वहीं, मुंबई इंडियंस को बदले में दो बड़े खिलाड़ी मिलने की संभावना है.

हार्दिक के बदले मुंबई को मिलेंगे दो धाकड़ खिलाड़ी

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. इस संभावित स्वैप डील में पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस ट्रेड का शुरुआती प्रस्ताव मुंबई इंडियंस की तरफ से आया था. इसके बाद पंजाब किंग्स ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई.

पंजाब को क्यों चाहिए हार्दिक पांड्या?

रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाना चाहती है. हार्दिक पांड्या एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदल सकते हैं. उनके आने से पंजाब को मध्यक्रम में मजबूती मिलने के साथ टीम को एक अनुभवी खिलाड़ी का साथ भी मिलेगा. हालांकि, इस डील के लिए पंजाब को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को छोड़ना पड़ सकता है.

मुंबई इंडियंस को क्या होगा फायदा?

मुंबई इंडियंस को लंबे समय से जसप्रीत बुमराह के साथ एक और मजबूत भारतीय तेज गेंदबाज की जरूरत महसूस हो रही है. ऐसे में अर्शदीप सिंह की एंट्री टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकती है. वहीं, विष्णु विनोद के आने से मुंबई को विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के विकल्प भी मिलेंगे. इस तरह यह ट्रेड दोनों टीमों के लिए अहम साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली बना सकते हैं 10 बड़े रिकॉर्ड, पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

17 नवंबर से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच सहमति लगभग बन चुकी है और अब आईपीएल अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार है. खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर बताई जा रही है. अगर सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो इस सप्ताह ट्रेड का आधिकारिक ऐलान हो सकता है. हालांकि, अभी तक दोनों फ्रेंचाइजी की ओर से इस डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पांड्या वाकई मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स का दामन थामते हैं या इस बड़ी ट्रेड डील में कोई नया मोड़ आता है.

ये भी पढ़ें:  IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे कितने बजे होगा शुरू? जानें टॉस टाइम और लाइव प्रसारण की पूरी जानकारी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST