<
Categories: खेल

IPL 2027: लखनऊ छोड़ राजस्थान में शामिल पहुंचे शमी, फीस में हुई कटौती, सैम करन ने भी बदली टीम

IPL 2027: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे.

IPL 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच तीन खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे. वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी पहनेंगे. इस ट्रेड में सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी की फीस में हुई कटौती को लेकर है.

मोहम्मद शमी की फीस में कटौती

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन अब ट्रेड के जरिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया गया है. राजस्थान के साथ जुड़ने पर शमी की संशोधित फीस 8 करोड़ रुपये होगी. यानी उनकी फीस में सीधे 2 करोड़ रुपये की कमी हुई है. शमी के राजस्थान में आने से टीम का तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत होने की उम्मीद है. वह नई गेंद से स्विंग कराने और शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. उनके अनुभव का फायदा राजस्थान के युवा गेंदबाजों को भी मिल सकता है. शमी अब तक IPL के 132 मैचों में 145 विकेट हासिल कर चुके हैं.

एम सिद्धार्थ भी राजस्थान की टीम में शामिल

इस ट्रेड में सिर्फ शमी ही नहीं बल्कि बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ से राजस्थान पहुंच गए हैं. सिद्धार्थ को उनकी मौजूदा 75 लाख रुपये की फीस पर ही ट्रेड किया गया है. उन्होंने IPL में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं. उनकी सटीक गेंदबाजी राजस्थान के स्पिन विभाग को अतिरिक्त विकल्प देगी. 

सैम करन को मिला लखनऊ का साथ

दूसरी तरफ इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ पहुंचे करन की फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वह 2.4 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बने हैं. करन की सबसे बड़ी खासियत है कि वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले GT का बड़ा दांव! सनराइजर्स हैदराबाद से हर्षल पटेल को खरीदा, जानें कितने करोड़ में हुई डील

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Amla Navami 2026: 18 नवंबर को मनाई जाएगी आंवला नवमी, इन चीजों का जरूर करें दान, मिलेगा अक्षय पुण्य का फल

Amla Navami 2026: 18 नवंबर को आंवला नवमी मनाई जाएगी. जानें इस दिन भगवान विष्णु…

Last Updated: November 17, 2026 18:30:48 IST

भारतीय AYUSH पद्धतियों को वैश्विक मंच देने के लिए थाईलैंड में होगा International AYUSH Conclave 5.0

17–21 दिसंबर को पट्टाया और बैंकॉक में जुटेंगे भारत सहित एशियाई देशों के डॉक्टर, वैज्ञानिक,…

Last Updated: November 17, 2026 18:07:23 IST

टिम सीफर्ट को आउट करने के बाद जश्न मनाना गुरनूर बराड़ को पड़ा भारी, ICC ने दी सजा

Gurnoor Brar ICC Punishment: गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टिम सीफर्ट…

Last Updated: November 17, 2026 18:01:53 IST

IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK की नई पीढ़ी को संवारेंगे ‘थाला’, माही इस नई भूमिका में आएंगे नजर

MS Dhoni IPL retirement: महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर…

Last Updated: November 17, 2026 17:46:55 IST

जन्मदिन की पार्टी का झांसा देकर मामा-भांजे ने रची हत्या की साजिश, 6 फीट गहरे गड्ढे में दबाया शव, ऐसे खुला राज

Amroha Anita Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: November 17, 2026 17:34:18 IST