<

जन्मदिन की पार्टी का झांसा देकर मामा-भांजे ने रची हत्या की साजिश, 6 फीट गहरे गड्ढे में दबाया शव, ऐसे खुला राज

Amroha Anita Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी पर आरोप है कि वे पार्टी के बहाने उसे गांव लेकर गए और फिर उसकी हत्या कर दी.

Amroha Anita Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अनीता हत्याकांड की कहानी ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. जिस भांजे पर परिवार भरोसा करता था, उसी पर अनीता को मौत के जाल में फंसाने का आरोप है. पुलिस जांच में सामने आया कि पति नेमपाल ने अपने भांजे राजू सैनी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पहले जन्मदिन की पार्टी में ले जाने का बहाना बनाया गया और फिर हथौड़ी से हमला कर अनीता की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद शव को घर के पीछे खेत में करीब छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया.

जन्मदिन का बहाना बना मौत का बुलावा

पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर की शाम राजू सैनी अनीता को गजरौला चौपला से अपनी बाइक पर बैठाकर गवां स्थित अपने घर ले गया था. उसने अनीता को बताया कि उसका जन्मदिन है और उसे पार्टी में शामिल होना है. अनीता को इस बात पर भरोसा हो गया और वह उसके साथ चली गई. आरोप है कि इसी दौरान नेमपाल और राजू ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

हथौड़ी से हमला कर दफना दिया शव

पुलिस की पूछताछ के अनुसार, 5 नवंबर की रात अनीता के सिर पर हथौड़ी से कई वार किए गए. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए घर के पीछे खेत में गड्ढा खोदा और शव को उसमें दबा दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है.

आखिरी बातचीत के बाद बंद हो गया मोबाइल

अनीता के चार बच्चे हैं. तीन बेटियां उसके साथ रहती थीं. वहीं बेटा पिता नेमपाल के पास था. 5 नवंबर की रात करीब आठ बजे तक अनीता की बच्चों से फोन पर बात हुई थी. इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. मां के घर नहीं लौटने पर बड़ी बेटी चांदनी ने अपने मामा मानू सिंह को सूचना दी. इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की.

मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

अनीता के मोबाइल की आखिरी लोकेशन राजू के घर के आसपास मिली. इससे उसके भाई मानू सिंह का शक गहरा गया. मानू ने राजू से घर के पीछे खोदे गए गड्ढे के बारे में भी सवाल किया था. आरोप है कि राजू ने इसे गंदे पानी की निकासी के लिए खोदा गया गड्ढा बताकर बात टाल दी. बाद में उसी जगह से अनीता का शव बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Crime: सगे भतीजे के साथ अवैध संबंध, भतीजियों ने अपनी ही बुआ किया मर्डर; हैरान कर देगी ये प्रेम कहानी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

भारतीय AYUSH पद्धतियों को वैश्विक मंच देने के लिए थाईलैंड में होगा International AYUSH Conclave 5.0

17–21 दिसंबर को पट्टाया और बैंकॉक में जुटेंगे भारत सहित एशियाई देशों के डॉक्टर, वैज्ञानिक,…

Last Updated: November 17, 2026 18:07:23 IST

IPL 2027: लखनऊ छोड़ राजस्थान में शामिल पहुंचे शमी, फीस में हुई कटौती, सैम करन ने भी बदली टीम

IPL 2027: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है. भारतीय…

Last Updated: November 17, 2026 18:07:16 IST

टिम सीफर्ट को आउट करने के बाद जश्न मनाना गुरनूर बराड़ को पड़ा भारी, ICC ने दी सजा

Gurnoor Brar ICC Punishment: गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टिम सीफर्ट…

Last Updated: November 17, 2026 18:01:53 IST

IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK की नई पीढ़ी को संवारेंगे ‘थाला’, माही इस नई भूमिका में आएंगे नजर

MS Dhoni IPL retirement: महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर…

Last Updated: November 17, 2026 17:46:55 IST

Kannauj double murder: दंपती की हत्या के बाद हैवानियत की हद पार, महिला की लाश के साथ किया रेप, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Kannauj double murder: कन्नौज के गुरसहायगंज में 4-5 नवंबर की रात रेलवे टिकट विक्रेता संजीव…

Last Updated: November 17, 2026 17:25:57 IST