India News (इंडिया न्यूज), IPL 224, MI VS DC Highlights: मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मुकाबला जीत लिया है। आईपीएल 2024 के 20वां मुकाबला आज (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।
DC की बल्लेबाजी
- डेविड वार्नर -10 रन
MI की गेंदबाजी
- रोमारियो शेफर्ड -1 विकेट
MI की बल्लेबाजी
- रोहित शर्मा- 49 रन
- सूर्यकुमार यादव -0रन
- इशान किशन – 42 रन
- तिलक वर्मा -6 रन
- हार्दिक पांड्या -39 रन
- टिम डेविड -45 रन
- रोमारियो शेफर्ड -39 रन
DC की गेंदबाजी
- अक्षर पटेल- 2 विकेट
- एनरिक नॉर्त्जे- 2 विकेट
- खलील अहमद -1 विकेट
Rohit से मिले Ganguly, मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya को लेकर बोली यह बात
दिल्ली का पहला विकेट गिरा
दिल्ली को 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर आठ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिलहाल पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं।
मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 235 रन का लक्ष्य
मुंबई की शुरुवात बेहद शानदार
टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुवात बेहद शानदार रही। 80 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित 27 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। इशान किशन 42 रन बना कर आउट हो गए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन की पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा वर्मा सिर्फ 6 रन बना सके। वहीं सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए।
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्त्जे ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद एक विकेट अपने नाम कर सके।
अंतिम ओवर में बने 32 रन
आखिरी ओवर में मुंबई के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन जड़ दिए। यह इस सिजन का सबसे महंगा ओवर रहा। एनरिक नॉर्त्जे की गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 4 छक्के और 2 चौके लगाए।
मुंबई का चौथा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में चौथा झटका लगा। खलील अहमद ने तिलक वर्मा को अक्षर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके।
04:19 PM, 07-APR-2024
मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस को 111 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर ने अपनी गेंद पर उनका बेहतरीन कैच लपका।
मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
आठवें ओवर में 81 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना कैच आउट हुए। उन्हें नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार का यह इस सीजन का पहला मैच था।
04:01 PM, 07-APR-2024
मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा
80 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित 27 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए।
03:10 PM, 07-APR-2024
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली ने टॉस जीता
मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव हैं। रसिख डार सलाम की जगह ललित यादव और चोटिल मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। मुंबई में सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वह नमन धीर की जगह टीम में आए हैं। वहीं, नबी को डेवाल्ड ब्रेविस और शेफर्ड को मफाका की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।