<

Irani Cup 2026 Winner: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा! मुकेश और आकाश दीप ने बरपाया कहर, ‘इंडिया’ ने जीत लिया कप

Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. मुकेश कुमार और आकाश दीप की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मैच का पासा ही पलट गया और रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने जम्मू कश्मीर को हराकर ईरानी कप अपने नाम कर लिया.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अपने बर्थडे(4th October Rishabh Pant Birthday) वाले दिन फाइनल मुकाबले में ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया को ट्रॉफी दिलवाई। टीम ने रणजी ट्रॉफी विजेता जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हरा दिया. हालांकि कप्तान ऋषभ पंत दोनों पारियों में कुछ खास रन नहीं बना सके, लेकिन उनकी कप्तानी काफी शानदार रही. उप-कप्तान सरफराज खान ने पहली पारी में 45 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में वह बिना खाता खोले आउट हो गए. मुकेश कुमार और स्मरण रविचंद्रन रेस्ट ऑफ इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे.

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने पहली पारी में 237 रन बनाए थे. इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाकर 41 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर को दूसरी पारी में सिर्फ 111 रनों पर ही ढेर कर दिया. मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए, जबकि आकाश दीप को 3 सफलताएं मिलीं.

279 रनों का था लक्ष्य

जीत के लिए 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम अगर मैच ड्रॉ भी करा लेती, तो भी ट्रॉफी उसी के नाम होती. लेकिन मुकेश कुमार और आकाश दीप की तूफानी गेंदबाजी के आगे जम्मू-कश्मीर की टीम टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 111 रनों पर सिमट गई.

शुरुआत अच्छी, लेकिन बाद में बिखरी टीम

सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया और कामरान इकबाल ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. हालांकि, आकाश दीप ने कामरान इकबाल को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद लंच से ठीक पहले 15वें ओवर में मुकेश कुमार ने लगातार दो गेंदों पर शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा (0) को आउट करके जम्मू-कश्मीर को दोहरा झटका दिया.

लंच तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 19 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन था. उस समय शुभम खजूरिया (36) और अब्दुल समद (6) क्रीज पर मौजूद थे. लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पूरी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम अगले 9 ओवरों में केवल 22 रन ही जोड़ सकी और उसने अपने 6 विकेट गंवा दिए.

न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर

भारतीय टीम प्रबंधन भी आकाश दीप के इस शानदार प्रदर्शन से काफी खुश होगा. उन्होंने मैच में कुल 23.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए. आगामी न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए आकाश दीप का यह प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है. चोट से उबरने के बाद अब वह पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और चयन के लिए तैयार हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST