<

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी टीम, अब कप्तान ने दिया इस्तीफा, बोले- मेरे लिए सबसे…

पॉल स्टर्लिंग ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा देने का बड़ा फैसला लिया है. स्टर्लिंग ने साल 2023 में आयरलैंड की टी20 टीम की कमान संभाली थी. उनके नेतृत्व में टीम ने कई बाइलैटरल सीरीज खेलीं और कुछ यादगार जीत भी हासिल कीं. अब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सामने सबसे बड़ा सवाल नए टी20 कप्तान के चयन का है. माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दे सकता है.

आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए एक नए दौर की शुरुआत हो गई है. टीम के अनुभवी ओपनर और टी20 कप्तान पॉल स्ट्रीलिंग ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा देने का बड़ा फैसला लिया है. उनका यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, जिससे अब आयरलैंड को टी20 फॉर्मेट में नए कप्तान की तलाश करनी पड़ेगी. स्टर्लिंग ने साल 2023 में आयरलैंड की टी20 टीम की कमान संभाली थी. उनके नेतृत्व में टीम ने कई द्विपक्षीय सीरीज खेलीं और कुछ यादगार जीत भी हासिल कीं.
हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. खासतौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई, जो टीम और कप्तान दोनों के लिए निराशाजनक रहा. इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान स्टर्लिंग चोटिल भी हो गए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज़ लोर्कन टकर ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन टीम को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी.

स्टर्लिंग का क्या कहा

अपने आधिकारिक बयान में स्टर्लिंग ने कहा कि आयरलैंड के लिए कप्तानी करना उनके करियर का सबसे गर्व भरा अनुभव रहा है. लेकिन अब वह अपनी बल्लेबाज़ी और व्यक्तिगत प्रदर्शन पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह टीम के लिए खेलना जारी रखेंगे और वनडे टीम की कप्तानी संभालते रहेंगे.

पॉल का कप्तान

अगर उनके कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो स्टर्लिंग ने करीब 48 टी20 मैचों में टीम की अगुवाई की, जिसमें आयरलैंड को 20 मैचों में जीत मिली. वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं और टी20 क्रिकेट में आयरलैंड के लिए लगातार रन बनाते रहे हैं. अब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सामने सबसे बड़ा सवाल नए टी20 कप्तान के चयन का है. माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘सदी के महानायक’ का Kiss बना सुर्खियों की आग, 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग हुआ विवाद

कई बार कुछ फिल्में और उनमें फिल्माए गए किरदारों का एक्टर्स की जिंदगी पर काफी…

Last Updated: April 9, 2026 16:27:52 IST

Sikkim Landslide: लाचेन में हुआ भूस्खलन, हजारों पर्यटक फंसे, सेना और BRO के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किया बचाव

Landslide In Sikkim: सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद रास्ते…

Last Updated: April 9, 2026 16:27:26 IST

जयपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटा

जयपुर के महेश नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक हिट-एंड-रन मामला सामने…

Last Updated: April 9, 2026 16:26:29 IST

नोएडा में हर रात बालकनी पर रोता है बेकसूर कुत्ता, हिंसा और डर के साये में जीने को मजबूर मासूम जानवर, वीडियो वायरल!

नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 150 की हाई-राइज सोसायटी ATS पायस हाइडवेज़ से पशु क्रूरता…

Last Updated: April 9, 2026 16:20:56 IST

बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं? दबाव से लेकर शर्मिंदगी तक… जानें 4 परेशानियां

Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…

Last Updated: April 9, 2026 16:00:20 IST

मुगल हरम का अनसुना सच! आखिर कश्मीरी और बंगाली लड़कियों को ही क्यों चुनते थे बादशाह?

Mughal Harem Secrets: आज हम बात करेंगें मुगल हरम के उस अनसुने सच के बारे…

Last Updated: April 9, 2026 15:59:57 IST