Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, इरफान पठान ने शोएब मलिक को गले भी लगाया और मुस्कुराते दिखाई दिए. देखें वीडियो...
Irfan Pathan hugs Shoaib Malik
Viral Video: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध हैं. पिछले कई सालों से भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं किया है. इस बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से हाथ गले मिल रहे हैं. यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी चल रही है. 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद भारतीय टीम किसी भी मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाती है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक की रणनीति अपनाई हुई है.
दरअसल, सऊदी अरब में वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल का एफ2 डबल विकेट मुकाबला खेला गया. यह मैच अब्दुल अजीज यूनिवर्सिटी में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया. इस मुकाबले की हाइलाइट्स का वीडियो आया, तो उसमें देखा गया कि इरफान पठान और शोएब मलिक ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर हाई-फाइव लगाने के बाद मुस्कुराते हुए दिखाई दिए.
इरफान पठान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसको लेकर कई लोग इरफान पठान की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे खेल भावना से जोड़ रहे हैं. यह नजारा भारत-पाक क्रिकेट विवादों से काफी अलग था, जिसकी वजह से वीडियो आग की तरह फैल रही है. नीचे देखें वायरल वीडियो…
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाते हैं. पिछले साल सितंबर 2025 में खेले गए एशिया कप के बाद से ऐसा देखने को मिल रहा है. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल समेत कुल 3 मुकाबले खेले गए, लेकिन किसी भी मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. यहां तक की भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान से भी हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद जब एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को खिताब जीता, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए आए. भारतीय टीम ने PCB चेयरमैन के हाथ से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया. अभी तक एशिया कप ट्रॉफी का विवाद सुलझ नहीं पाया है.
पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला गया. इस टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इतना ही नहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया था. ऐसे में अब इरफान पठान और शोए मलिक के गले मिलने का वीडियो आने से बवाल शुरू हो गया है.
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…