भार-पाक मैच हमेशा खास
ईशान ने आगे कहा, “मेरे मन में यह स्पष्ट था कि हमें 160-170 रन बनाने होंगे, तभी यह हमारे लिए एक अच्छा स्कोर साबित होगा. भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा खास होता है, न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए भी. पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत हमें काफी आत्मविश्वास देगी और हम इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे.
भारत सुपर 8 के लिए क्वालीफाई
ईशान आगे बोले, “जब शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, तो मुझे ऐसा नहीं लगा कि गेंद तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ कर रही है. लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने जिन दो ओवरों में गेंदबाजी की, वह वाकई अविश्वसनीय थी.” बता दें कि इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.