Ishan Kishan:दिलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन इशान किशन ने 122 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी 10वीं सेंचुरी थी. पहले दिन का खेल खत्म होने पर वह 111 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके इशान की तारीफ की और उन पर प्यार बरसाया.
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल
Ishan Kishan: दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच चेपॉक में खेला जा रहा है. ईस्ट ज़ोन के कप्तान इशान किशन ने इस टाइटल मैच में शानदार सेंचुरी बनाई. इशान की सेंचुरी से उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया बहुत खुश हुईं. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अदिति ने अपने तीन शब्दों के रिएक्शन से सबका दिल जीत लिया.
दिलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन इशान किशन ने 122 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी 10वीं सेंचुरी थी. पहले दिन का खेल खत्म होने पर वह 111 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके इशान की तारीफ की और उन पर प्यार बरसाया.
अदिति हुंडिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इशान किशन के सेंचुरी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “शानदार सेंचुरी, तुमने इसे कमाया है.”
Ishan Kishan Girlfriend Instagram Story. pic.twitter.com/jeUoyrQfuT
— Sahil (@SahilSinghadiya) September 6, 2026
चेपॉक में खेले जा रहे फाइनल मैच में इशान किशन ने 122 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उनकी टीम ईस्ट ज़ोन ने चार विकेट खोकर 385 रन बना लिए थे. स्टंप्स के समय ईशान किशन 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए थे. कुमार कुशाग्र 75 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद थे. उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए थे. दोनों के बीच 160 गेंदों पर 144 रनों की पार्टनरशिप हुई.
ईस्ट ज़ोन की प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत सरकार, और मुकेश कुमार
साउथ ज़ोन की प्लेइंग XI: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख राशिद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, और एमडी निधीश
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…
Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…
Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आसिफ खान ने अपने भाई के साथ बिगड़े…