<

Ishan Kishan Dance video: जीत के बाद ईशान किशन ने लगाए भोजपुरी गाने पर ठुमके, वीडियो वायरल

Ishan Kishan Dance video: ईशान किशन का इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. दरअसल, कप्तानी वाली झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया. वायरल वीडियो ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया.

Ishan Kishan Dance video: ईशान किशन का इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. दरअसल, कप्तानी वाली झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया. फाइनल मैच में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से मात देकर जीत अपने नाम की. जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने 101 रनों की दमदार पारी खेली. ईशान फाइनल में शतक बनाने वाले पहले कप्तान भी बने. इस जीत के बाद कप्तान ईशान किशन की खुशी का ठिकाना ना रहा. ईशान ही नहीं बल्कि झारखंड टीम मैनेजमेंट ने भी जीत का जश्न अपने अंदाज में बनाया. अब इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें झारखंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने ईशान के साथ मिलकर भोजपुरी गानें पर जमकर डांस किया. वीडियो में ईशान के ठुमके देख उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इस अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया.

ऐसी रही टीम की पारी

अगर मैच की बात की बात की जाए तो यह पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. हरियाणा टीन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. झारखंड की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे कैप्टन ईशान किशन ने मात्र 45 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली. किशन ने कुल 49 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर पारी को अहम योगदान दिया. किशन ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए। किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी 38 गेंद पर 5 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 81 रन की पारी खेली। पारी को आगे ले जाते हुए किशन और कुशाग्र ने दूसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की. अनुकूल रॉय 20 गेंद पर 40 और रॉबिन मिंज 14 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। झारखंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाकर झारखंड के लिए 263 का टारगेट दिया.

हरियाणा के छूटे पसीने

हरियाणा 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और खराब शुरुआत के साथ टीम ने 1 के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिए. शुरुआत से ही झटका लगने के बाद हरियाणा कभी उबर नहीं सकी और फिर विकेट गंवाती गई. टीम ने 18.3 ओवर में 193 रन बनाए और 69 रनों से मुकाबला हार गई. हरियाणा के लिए विकेटकीपर यशवर्धन दलाल ने 22 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से बेहतरीन 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा निशांत सिंधु ने 15 गेंद पर 31 और समंत देवेंद्र जाखड़ ने 17 गेंद पर 38 रन बनाए. झारखंड के लिए विकास सिंह और अनुकूल रॉय ने 2-2, जबकि सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने 3-3 विकेट लिए. झारखंड का यह पहला खिताब है। बता दें कि झारखंड और हरियाणा दोनों ही पहली बार फाइनल में पहुंची थीं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST