Dharmendra Last Video ikkis Viral: धर्मेंद्र के बारे में एक फैन्स ने दिखा है- 'धर्मेंद्र बेहद आम होकर भी खास थे. उनकी सादगी में उनका बड़प्पन साफ नजर आता है.' एक फैन्स ने यह भी लिखा है- 'आप अमर हो... आप दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे.'
Dharmendra Last Video
Dharmendra Last Video ikkis Viral: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और हर दिल अजीज धर्मेंद्र ने बीमारी से जूझते हुए 24 नवंबर, 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया. 89 वर्ष की आयु में एक्टर धर्मेंद्र का निधन मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ. एक्टर के निधन को एक महीना होने वाला है, लेकिन वह अपने फैन्स के दिलों में हमेशा रहेंगे. इस बीच धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक्टर बेटे बॉबी देओल ने शेयर किया है. क्या आपने भी यह क्लिप देखी है? अगर नहीं तो यह वीडियो देखने के बाद आप जरूर भावुक हो जाएंगे. यह वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है, क्योंकि महान अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी, 2026 को रिलीज हो रही है. अभिनेता का फिल्म से जुड़ा आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. बॉबी ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘लव यू, पापा.’
एक्टर बेटे बॉबी देओल ने फिल्म ‘इक्कीस’ से जुड़ी अपने पिता धर्मेंद्र का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है. इसमें धर्मेंद्र फिल्म की शूटिंग के बारे में बात कर रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र फिल्म ‘इक्कीस’ की शूटिंग के दौरान सेट पर नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म का रैप अप वीडियो है. इस वायरल वीडियो में एक्टर धर्मेंद्र कह रहा है- ‘मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. फिल्म की पूरी टीम और कैप्टन श्रीराम जी के साथ काम करके अच्छा लगा. फिल्म की शूटिंग को बहुत अच्छी तरीके से पूरा किया गया.’ यह वीडियो देखकर फैन्स भावुक हैं और इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक फैन्स का कहना है कि इस वीडियो में भी धर्मेंद्र की सादगी नजर आती है.
धर्मेंद्र वीडियो में आगे कहते हैं- ‘मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को फिल्म देखनी चाहिए. मैं खुश और थोड़ा उदास भी हूं क्योंकि आज शूटिंग का आखिरी दिन है. मैं आप सब से बहुत प्यार करता हूं और अगर किसी भी तरह की कोई गलती हो गई तो माफ करना.’
यहां पर बता दें कि पहले धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ को 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया है. इस तरह धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म साल 2026 के पहले दिन रिलीज हो रही है. यहां पर बता दें कि धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. इस लोग देखकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका में नजर आएंगे.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…