Ishan Kishan Emotional Story: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों खूब चर्चा में हैं. हाल ही में ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में तूफानी शतक लगाया था. ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. अब वे वर्ल्ड कप में भारत की ओर से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच उनका एक पॉडकास्ट आया है, जिसमें उन्होंने अपने कमबैक से लेकर अन्य कई चीजों से पर बात की. ईशान किशन ने बताया कि किस तरह उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब मेहनत और स्ट्रगल करके टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई. साल 2023 में ही ईशान किशन को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, जिसके बाद उनका BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी छीन लिया गया था. इसके बाद उन्होंने अगले 2 सालों तक खूब संघर्ष किया. पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बार IPL मैच के बाद वे बुरी तरह से टूट गए थे, जिसके बाद विराट कोहली ने उन्हें संभाला था. जानें पूरी स्टोरी…
ईशान ने सुनाया इमोशनल किस्सा
हाल ही में ईशान किशन ‘2 Sloggers’ के एक पॉडकास्ट में नजर आए. इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी क्रिकेट लाइफ के स्ट्रगल को लेकर बातचीत की. दरअसल, साल 2020 के IPL सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में ईशान किशन MI की ओर से खेलते हुए 99 रन पर आउट हो गए थे. उसके बाद विराट कोहली ने ईशान किशन के पास जाकर उन्हें समझाया था. इसको लेकर पॉडकास्ट में ईशान किशन से सवाल पूछा गया. इस पर ईशान किशन ने कहा कि एक मैच के दौरान वह बहुत ज्यादा दुखी हुए थे. इसका एक वीडियो भी सामने आया था. ईशान ने बताया कि उस समय वह रोने ही वाले थे. फिर विराट भाई ने मुझे संभाला. ईशान ने कहा कि उन्होंने किसी तरह से सिर्फ अपने आंसू रोके हुए थे. फिर विराट कोहली ने उन्हें लेटे हुए देखा और पास आकर समझाया. ईशान ने आगे कहा कि विराट भाई ने सोचा कि बेचारा बच्चा आज बहुत ज्यादा सोच रहा होगा.
Ishu almost cried 😕 pic.twitter.com/82LUj7GVcg
— N (@neilectric) September 26, 2021
ईशान किशन का जबरदस्त कमबैक
ईशान किशन ने पिछले महीने ही टीम इंडिया में वापसी की है. उन्होंने 785 दिनों बाद कमबैक करते 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. इससे पहले ईशान किशन ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इस मैच ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद वे 2 साल से ज्यादा समय तक टीम इंडिया से दूर रहे. फिर वे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे, जहां पर उन्होंने रनों की अंबार लगा दिया. ईशान किशन ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करते हुए पहली बार टीम को खिताब जिताया. फिर आखिरकार टीम इंडिया मैनेजमेंट ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में सेलेक्ट किया. इसके बाद जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की. ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैच खेले, जिसमें 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए. इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहे.