<

Ishan Kishan Girlfriend Post: ‘मुझे तुम पर गर्व है इशु…’, 250 रन ठोकते ही गर्लफ्रेंड ने लुटाया प्यार, लिखा ऐसा पोस्ट की हो गया वायरल!

Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन ने चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में साउथ ज़ोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया. मैदान पर ईशान के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के तुरंत बाद उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया ने सोशल मीडिया पर प्यार बरसाया. अदिति का पोस्ट अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

ईशान किशन ने 2026-27 दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से साउथ जोन के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक जमाया. ईशान किशन के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के तुरंत बाद गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने एक इमोशनल स्टोरी साझा करते हुए खूब प्यार लुटाया है.

बता दें कि ईशान किशन ने केवल 301 गेंदों का सामना करते हुए 27 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 250 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. थकान के कारण उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा, हालांकि वो एक बार फिर से मैदान में वापस आ गए हैं और तिहरे शतक के करीब हैं. 

इस बेहतरीन पारी के साथ इशान ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, पूरे टूर्नामेंट के इतिहास में अरुण लाल और सबा करीम के बाद दोहरा शतक लगाने वाले वह ईस्ट जोन के तीसरे खिलाड़ी हैं.

गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने जताई खुशी

ईशान किशन की इस तूफानी पारी को देखकर उनकी कथित गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया बेहद खुश नजर आईं. इशान के 250 रन पूरे होते ही अदिति ने इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी शेयर की. उन्होंने लिखा कि चेन्नई की भीषण गर्मी और उमस में 250 रन बनाना कोई आसान काम नहीं है.

अदिति ने लिखा, ‘आमतौर पर किसी पारी की महानता को बनाए गए रनों से मापा जाता है, लेकिन इस पारी की असली खूबसूरती आपके साहस, कभी हार न मानने के जज्बे और संघर्ष में छिपी है. मुझे आप पर बहुत गर्व है, इशु…’ इससे पहले रविवार को भी ईशान के शतक पूरा करते ही अदिति ने एक पोस्ट शेयर किया.

ishan kishan girlfreidn

अन्य बल्लेबाजों ने भी दिखाया दम

मैच की बात करें तो इशान को दूसरे छोर से भी बाकी बल्लेबाजों का पूरा साथ मिला. उन्होंने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई. इससे पहले टीम को सलामी बल्लेबाजों ने भी तेज शुरुआत दिलाई थी; अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने 31वें जन्मदिन पर 72 रनों की पारी खेली.

वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 24 गेंदों में 34 रन बनाए. इसके अलावा अपना पहला मैच खेल रहे शिखर मोहन ने भी 85 रनों का शानदार योगदान दिया. पूर्वी क्षेत्र के बल्लेबाजों के इस दबदबे के आगे दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाज लगभग डेढ़ दिन तक विकेट के लिए जूझते नजर आए. 

असल ट्विस्ट तो अब आया है जब ईशान एक बार फिर से मैदान पर वापस आये हैं और ट्रिपल सेंचुरी की ओर आगे बढ़ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक ईशान ने 305 गेंदों में 255 रन बना लिए हैं, मोहम्मद कुरैशी क्रीज पर उनका साथ दे रहे हैं. ईस्ट जोन ने कुल 7 विकेट के नुकसान पर 691 रन बना लिया है. 

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST