<

785 दिन बाद भारत के लिए खेलने उतरे ईशान किशन, पहले ही गेंद पर किया ऐसा काम; देख BCCI भी दंग

Ishan Kishan: 785 दिन के बाद भारतीय टीम के लिए खेलने उतरे ईशान किशन ने पहले ही गेंद पर कुछ ऐसा किया. जिसे देख कर हर कोई हैरान रह गया.

Ind vs NZ: 785 दिन के बाद ईशान किशन को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला. 2023 में उन्होने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेला था. उस समय किशन भारतीय टीम के तीनो फॉर्मेट में खलते थे. रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने की वजह से BCCI  ने उन्हे अपने  सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था. जिसके बाद से वो टीम से दूर थे.  अब 2026 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में खेलने का मौका मिल रहा है.लेकिन घरेलू मुकाबले में शानदार प्रर्दशन करने के बाद उन्हें टी-20 विश्व कप के टीम शामिल किया गया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के पहले मुकाबले के दूसरे ही ओवर में ईशान किशन को खेलने के लिए क्रीज पर आना पड़ा. 785 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी क्रीज पर उतरते ही ईशान किशन ने कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई हैरान रह गयी. ईशान ने पहले ही गेंद पर चौका लगाया. ईशान किशन चाहते तो वो सेट होने में समय ले सकते थे. लेकिन उन्होने प्रहार करना चुना. जो सबके लिए आश्चर्य करने वाला था.

बड़े शॉर्ट के चक्कर में हुए आउट

हालांकि ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सकें और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होने इसके बाद एक और चौका लगाया. वो बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में ही आउट भी हो गए. वो सेट होने के लिए कुछ और गेंद भी ले सकते थे क्योंकि वो दूसरे ही ओवर में पर क्रीज पर थे और उनके पास काफी समय था. इतने लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने के बाद इतना बड़ा जिगरा दिखाने की हिम्मत काफी कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है.  लगभग दो साल के बाद वापसी करने के बाद अपने पहले मुकाबले  में ईशान सिर्फ 5 गेंदों का ही सामना कर सकें.

भारत ने 48 रन से जीता मुकाबला

वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड के हाथों गंवाने के बाद भारतीय टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.  पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली. वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रन की शानदार पारी खेली. 238 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 190 ही बना सकी. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का धंधा, लखनऊ के CMS स्कूल ने किताबों पर मचाई लूट,क्या शिक्षा अब सिर्फ अमीरों के लिए है?

लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के एक अभिभावक ने सोशल मीडिया पर किताबों की…

Last Updated: March 25, 2026 08:50:51 IST