Live
Search
Home > क्रिकेट > ईशान किशन जल्द रचाएंगे शादी? दादा जी ने खोला स्टार क्रिकेटर का राज, गर्लफ्रेंड का नाम सुनकर फैंस हैरान!

ईशान किशन जल्द रचाएंगे शादी? दादा जी ने खोला स्टार क्रिकेटर का राज, गर्लफ्रेंड का नाम सुनकर फैंस हैरान!

Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने कहा कि ईशान जिससे चाहे शादी कर सकते हैं. उनके परिवार को सब मंजूर होगा. इसी दौरान अनुराग पांडे ने ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में भी जानकारी दी. जानें कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-15 14:41:33

Mobile Ads 1x1

Ishan Kishan Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अभी वह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इस बीच ईशान किशन की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ईशान किशन जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. ईशान के दादा अनुराग पांडे ने बताया कि वे किससे शादी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि परिवार ईशान के हर फैसले में उनके साथ है. वह जिससे भी शादी करना चाहेंगे, वो पूरे परिवार को मंजूर होगा. दादा जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, हमें स्वीकार है. इस दौरान दादा जी ने ईशान किशन की गर्लफ्रेंड को लेकर भी बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्टार क्रिकेटर की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पिछले कुछ समय से ईशान किशन की गर्लफ्रेंड को लेकर खूब चर्चा चल रही थी. जानें कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड…

ईशान के दादा का बड़ा खुलासा

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ईशा किशन के दादा जी ने कहा कि अदिति नाम की एक लड़की की ईशान की जिंदगी में खास जगह है. ईशान किशन के दादा के अनुसार, अदिति ईशान किशन की गर्लफ्रेंड है, जो कि जयपुर की रहने वाली है. वह पेशे से मॉडल है. इतना ही नहीं, अदिति मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में रनर-अप भी रह चुकी हैं. अनुराग पांडे ने बताया कि एक बार ईशान किशन ने घर पर बताया था कि अदिति ने उनका एक इंटरव्यू देखा था, जिसके बाद उनकी खूब तारीफ की थी. अदिति ने ईशान से कहा था कि बाबा अभी भी बहुत सुंदर लगते हैं और उनका चेहरा चमकता है.

सोशल मीडिया पर मची खलबली

ईशान किशन के दादा का यह इंटरव्यू सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई. फैंस कयास लगा रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान किशन शादी कर सकते हैं. इसके अलावा कई लोग ईशान के परिवार की तारीफ कर रहे हैं, जो बच्चों की खुशी के लिए ईशान को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. फिलहाल ईशान किशन कोलंबो में हैं, जहां पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं. इस बड़े मुकाबले में फैंस को ईशान किशन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड?

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति जयपुर की रहने वाली हैं, जो पेशे से मॉडल हैं. वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की करोड़ों की मालकिन हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. मॉडल अदिति अपनी ज्यादातर कमाई मॉडलिंग और एडवर्टाइमेंट के जरिए करती हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > ईशान किशन जल्द रचाएंगे शादी? दादा जी ने खोला स्टार क्रिकेटर का राज, गर्लफ्रेंड का नाम सुनकर फैंस हैरान!

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-15 14:41:33

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS