<

1 टीम में सगे भाइयों की 2 जोड़ी, इटली ने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में बनाया गजब रिकॉर्ड; 19 साल पहले भी हुआ था ऐसा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब 2 लगे भाइयों की जोड़ी ने किसी टीम के लिए ओपनिंग की. इटली के टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में सगे भाइयो की 2 जोड़ी खेलती हुई नजर आई.

T20 World Cup 2026: इटली क्रिकेट टीम ने सोमवार (9 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया. कोलकाता के ईडन्स गार्डन के मैदान पर इटली की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेलने उतरी. ऐसा पहली बार थी जब इटली की टीम टी20 वर्ल्ड कप में कोई मैच खेल रही थी. इसी मैच के दौरान इटली की टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. इस मुकाबले में इटली की प्लेइंग-11 में मोस्का ब्रदर्स और मैनेंटी ब्रदर्स को जगह मिली. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा दूसरी बार देखने को मिला है, जब एक ही मैच में 2 भाइयों की जोड़ी खेल रही हो. इटली की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए सगे भाई जस्टिन मोस्का और एंथोनी मोस्का क्रीज पर आए. इसके बाद हैरी मनेंटी और बेन मनेंटी चौथे-पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा संयोग बनना लगभग नामुमकिन जैसा लगता है. हालांकि इससे पहले भी एक बार ऐसा देखा गया है. साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ केन्या की टीम में सगे भाइयों की जोड़ी खेलती हुई दिखाई दी थी. केन्या की ओर से डेविड ओबुया और कोलिन्स ओबुया ने मैच खेला था. उसी मैच में केन्या की टीम ने लैमेक ओन्यांगो और नहेमायाह ओधिआम्बो भी खेलते नजर आए थे.

सगे भाइयों ने की ओपनिंग

स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के सामने 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 54 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन ने 18 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए. इसके बाद इटली की टीम 208 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी. इटली की ओर से जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का की जोड़ी पारी की शुरुआत करने के लिए आई. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब दो सगे भाइयों ने किसी टीम के लिए ओपनिंग की हो.

कैसा रहा मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इटली को अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में बुरी हार का सामना करना पड़ा. ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इटली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्कॉटलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जॉर्ज मुंसे ने 54 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेलकर स्कॉटलैंड को काफी अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके अलावा माइकल जोन्स ने 30 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रैंडन मैकमुलेन ने सिर्फ 18 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा आखिरी ओवर में माइकल लीस्क ने सिर्फ 5 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 22 रन बटोरे. इसके दम पर स्कॉटलैंड ने इटली के सामने 207 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी इटली की टीम 16.4 ओवर में ही 134 रन पर ढेर हो गई. स्कॉटलैंड ने 73 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका.

इटली ने कैसा किया था क्वालीफाई?

बता दें कि इटली की टीम ने स्कॉटलैंड को हराकर ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं, स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट में अपनी जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन बांग्लादेश के बाहर होने के बाद उन्हें टी20 विश्व कप खेलने का मौका मिला.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST