Live
Search
Home > खेल > इटली ने रचा इतिहास, अपने शानदार खेल से टी20 विश्व कप में मचाया धमाल; क्रिकेट के भगवान भी हुए इस टीम के दीवाने

इटली ने रचा इतिहास, अपने शानदार खेल से टी20 विश्व कप में मचाया धमाल; क्रिकेट के भगवान भी हुए इस टीम के दीवाने

ITALY VS NEPAL: सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इटली को बधाई देते हुए लिखा इटली को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत के लिए बधाई .

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-13 09:13:26

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup 2026: क्रिकेट की दुनिया में गुरुवार को एक ऐसी कहानी लिखी गई जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो. फुटबॉल के लिए मशहूर इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. अज्जूरी टीम ने जिस निडर अंदाज और दमदार प्रदर्शन से मैदान पर कब्जा जमाया उसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां तक कि सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

नेपाल को 123 रन पर किया ऑलआउट

इटली ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 123 रन पर ऑलआउट कर दिया. स्पिनर क्रिशन कलुगमगे ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. इसके बाद इटली के ओपनिंग बल्लेबाज भाइयों एंथनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई वह भी 44 गेंदें बाकी रहते.

हर तरफ तारीफ

इटली की इस शानदार जीत की हर तरफ तारीफ हुई क्योंकि टीम ने निडर और आक्रामक अंदाज में मैच जीता. सबसे खास बात यह रही कि महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इटली की टीम की जमकर सराहना की.

सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इटली को बधाई देते हुए लिखा, “इटली को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत के लिए बधाई और वह भी इतने शानदार अंदाज में.” उन्होंने कहा कि एक फुटबॉल के लिए मशहूर देश का क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना दिखाता है कि यह खेल दुनिया भर में कितनी तेजी से फैल रहा है.

ग्रुप में इंग्लैंड से आगे है इटली

मोस्का भाइयों की इस दमदार बल्लेबाजी का असर ग्रुप C की स्थिति पर भी पड़ा. पहले मैच में स्कॉटलैंड से बड़ी हार के बाद इटली का नेट रन रेट काफी गिर गया था लेकिन इस जीत से उन्होंने उसे काफी हद तक सुधार लिया. अब इटली ग्रुप में इंग्लैंड से आगे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

अब इटली को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना है. ऐसे में इस जीत से टीम को आत्मविश्वास और लय जरूर मिलेगी. यह जीत इस वर्ल्ड कप की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक बन सकती है.

MORE NEWS

Home > खेल > इटली ने रचा इतिहास, अपने शानदार खेल से टी20 विश्व कप में मचाया धमाल; क्रिकेट के भगवान भी हुए इस टीम के दीवाने

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-13 09:13:26

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS