<
Categories: खेल

इटली ने रचा इतिहास, अपने शानदार खेल से टी20 विश्व कप में मचाया धमाल; क्रिकेट के भगवान भी हुए इस टीम के दीवाने

ITALY VS NEPAL: सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इटली को बधाई देते हुए लिखा इटली को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत के लिए बधाई .

T20 World Cup 2026: क्रिकेट की दुनिया में गुरुवार को एक ऐसी कहानी लिखी गई जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो. फुटबॉल के लिए मशहूर इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. अज्जूरी टीम ने जिस निडर अंदाज और दमदार प्रदर्शन से मैदान पर कब्जा जमाया उसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां तक कि सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

नेपाल को 123 रन पर किया ऑलआउट

इटली ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 123 रन पर ऑलआउट कर दिया. स्पिनर क्रिशन कलुगमगे ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. इसके बाद इटली के ओपनिंग बल्लेबाज भाइयों एंथनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई वह भी 44 गेंदें बाकी रहते.

हर तरफ तारीफ

इटली की इस शानदार जीत की हर तरफ तारीफ हुई क्योंकि टीम ने निडर और आक्रामक अंदाज में मैच जीता. सबसे खास बात यह रही कि महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इटली की टीम की जमकर सराहना की.

सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इटली को बधाई देते हुए लिखा, “इटली को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत के लिए बधाई और वह भी इतने शानदार अंदाज में.” उन्होंने कहा कि एक फुटबॉल के लिए मशहूर देश का क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना दिखाता है कि यह खेल दुनिया भर में कितनी तेजी से फैल रहा है.

ग्रुप में इंग्लैंड से आगे है इटली

मोस्का भाइयों की इस दमदार बल्लेबाजी का असर ग्रुप C की स्थिति पर भी पड़ा. पहले मैच में स्कॉटलैंड से बड़ी हार के बाद इटली का नेट रन रेट काफी गिर गया था लेकिन इस जीत से उन्होंने उसे काफी हद तक सुधार लिया. अब इटली ग्रुप में इंग्लैंड से आगे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

अब इटली को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना है. ऐसे में इस जीत से टीम को आत्मविश्वास और लय जरूर मिलेगी. यह जीत इस वर्ल्ड कप की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक बन सकती है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST