<

CSK का चौंकाने वाला फैसला! ‘चिन्ना थाला’ को नहीं बनाया फील्डिंग कोच, इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

CSK Fielding Coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल मजबूत वापसी करने के लिए एक नए फील्डिंग कोच को टीम स्टाफ में शामिल किया है. उम्मीद है कि इस साल चेन्नई की टीम पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी. जानें कौन हैं CSK के नए फील्डिंग कोच...

CSK Fielding Coach: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ी खबर सामने आई है. CSK ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर (James Foster) को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है. जेम्स फोस्टर को CSK टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है. इससे चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम की ज्यादा मजबूती मिलेगी. हालांकि CSK के इस फैसले से कुछ फैंस हैरान हो गए. दरअसल, फैंस को उम्मीद थी कि मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को CSK का फील्डिंग कोच बनाया जाएगा. दरअसल, सुरेश रैना ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है. वह अपने समय में दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाते थे. हालांकि CSK ने सुरेश रैना की बजाय जेम्स फोस्टर को टीम का फील्डिंग कोच बनाने का फैसला किया है. बता दें कि 45 वर्षीय जेम्स फोस्टर इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी रहे हैं. हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा. जेम्स फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

फोस्टर को कोचिंग का कितना एक्सपीरियंस?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स फोस्टर इस महीने के अंत तक CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ जाएंगे. फोस्टर के आने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मजबूती मिलेगी, क्योंकि पिछले साल टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. बता दें कि जेम्स फोस्टर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फील्डिंग कोच रह चुके हैं. इतना ही नहीं, जेम्स फोस्टर पेशावर जाल्मी (PSL), नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (द हंड्रेड), डेजर्ट वाइपर्स (ILT20) जैसी बड़ी क्रिकेट लीग में कोचिंग स्टार के तौर पर काम कर चुके हैं. CSK की टीम ने पिछले साल फील्डिंग में काफी गलतियां की थीं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि जेम्स फोस्टर के आने से टीम की फील्डिंग में सुधार होगा.

CSK का कोचिंग स्टाफ

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2026 में मजबूत वापसी करने की तैयारी कर रही है. CSK के कोचिंग स्टाफ में हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, बैटिंग कोच माइक हसी, बॉलिंग कोच एरिक साइमन्स, असिस्टेंट बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम शामिल हैं. इसके अलावा कोचिंग स्टाफ में राजीव कुमार भी पहले से मौजूद हैं. CSK के टीम मैनेजर की जिम्मेदारी रसेल राधाकृष्णन संभाल रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने प्री-सीजन कैंप शुरू कर दिया है. एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे जैसे स्टार खिलाड़ी कैंप में हिस्सा ले रहे हैं, जहां पर जमकर पसीना बहाते हैं. नए सीजन की शुरुआत से पहले CSK ने संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नए सीजन में पिछले साल के प्रदर्शन को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी. पिछले साल CSK को 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिली थी. इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम ने प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे फिनिश किया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST