Live
Search
Home > क्रिकेट > Ranji Trophy: केवी अनीश से भिड़ंत के बाद पारस डोगरा को तगड़ा झटका, बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

Ranji Trophy: केवी अनीश से भिड़ंत के बाद पारस डोगरा को तगड़ा झटका, बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा और कर्नाटक के केवी अनीश के बीच मैदान पर तीखी झड़प हुई. बीसीसीआई ने इसके बाद डोगरा पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 25, 2026 22:50:38 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी 2025–26 का फाइनल (Ranji Trophy 2025-2026 Final) उस समय विवादों में आ गया जब जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कर्नाटक के प्लेयर केवी अनीश से भिड़ गए. बाद में पारस को को मैदान पर हुए झगड़े के लिए सजा दी गई. उनका विवाद कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश के साथ हुआ. यह घटना हब्बली में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन हुई.
 
जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के 101वें ओवर के दौरान डोगरा बल्लेबाजी कर रहे थे. एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर निकल गई, जिसके बाद उनकी अनीश से बहस हो गई. अनीश उस समय पास में फील्डिंग कर रहे थे. बहस बढ़ते-बढ़ते इतनी गंभीर हो गई कि डोगरा ने अनीश के हेलमेट से अपना हेलमेट टकरा दिया, जो हेड-बट जैसा लगा. स्थिति को काबू में करने के लिए अंपायर तुरंत बीच में आए और कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी हस्तक्षेप किया.
 
घटना की जांच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डोगरा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया. साथ ही उनके अनुशासन रिकॉर्ड में दंड अंक भी जोड़े गए. डोगरा ने बाद में कहा कि यह घटना जोश में हो गई, लेकिन बोर्ड ने साफ किया कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा.
 
हालांकि विवाद के बावजूद डोगरा ने 70 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 527 रन पर 6 विकेट का मजबूत स्कोर बना लिया. फिर भी मैच से ज्यादा चर्चा इस झड़प की रही. मिडिल ऑर्डर में कप्तान पारस डोगरा ने 70 रनों की अहम पारी खेली. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6 रहा. साहिल लोटरा 57 और अबीद मुश्ताक 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Ranji Trophy: केवी अनीश से भिड़ंत के बाद पारस डोगरा को तगड़ा झटका, बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 25, 2026 22:50:38 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS