<

IND vs ENG: तीसरे वनडे से क्यों बाहर हुए जसप्रीत बुमराह? गंभीर ने क्यों नहीं दिया मौका, जानिए सच्चाई

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय इसकी पुष्टि की.

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में चोट लगने के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुमराह पूरी तरह फिट नहीं थे, इसलिए उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया. कार्डिफ में दूसरा वनडे हारने के बाद भारत ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं. केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिली है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय बुमराह के बाएं घुटने में चोट लगी थी. इसके बाद उनके घुटने में सूजन आ गई, जिसके कारण मेडिकल टीम ने उन्हें तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं माना. बुमराह ने दूसरे वनडे में अपने पूरे 10 ओवर फेंके थे और एक विकेट हासिल किया था. इससे पहले पहले वनडे में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए किफायती प्रदर्शन किया था.

वॉशिंगटन सुंदर भी हुए बाहर
भारत की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए. उनकी जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया, लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला. वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके. टीम प्रबंधन ने लॉर्ड्स की पिच को देखते हुए अतिरिक्त तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया.

चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया
बीमारी से उबरने के बाद केएल राहुल की टीम में वापसी हुई, जबकि ईशान किशन ने अपनी जगह बरकरार रखी. इसके चलते शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ा. कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम ने आंकड़ों के बजाय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया. उनका मानना है कि लॉर्ड्स की पिच पर मध्य ओवरों में तेज गेंदबाज स्पिनरों की तुलना में अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी एक बदलाव करते हुए जोश टंग को साकिब महमूद की जगह टीम में शामिल किया.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST

Karwa Chauth 2026: 29 कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

karva chauth kab hai: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 9, 2026 20:23:49 IST

2027 ही नहीं 2028 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

T. Suman on Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार…

Last Updated: October 9, 2026 19:52:40 IST

वडोदरा में आई-क्यू का मायोपिया क्लिनिक, बच्चों की आंखों की समय पर देखभाल पर जोर

बच्चों में मायोपिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने वडोदरा…

Last Updated: October 9, 2026 19:22:14 IST