Live
Search
Home > खेल > कौन हैं जिंदर महल, जिन्होंने WWE में भारत का बढ़ाया मान, माडर्न डे महाराजा के नाम से जाने गए

कौन हैं जिंदर महल, जिन्होंने WWE में भारत का बढ़ाया मान, माडर्न डे महाराजा के नाम से जाने गए

जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह धेसी है. उनका जन्म 19 जुलाई 1986 को कनाडा के कैलगरी शहर में हुआ था. हालांकि उनका परिवार भारतीय मूल का है और पंजाब से जुड़ा हुआ है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-07 15:47:22

Mobile Ads 1x1
WWE की दुनिया में जिंदर महल को “मॉडर्न डे महाराजा” के नाम से जाना जाता है. भारतीय मूल के इस रेसलर ने अपनी ताकत, दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एंट्री से दुनिया भर के फैंस के बीच खास पहचान बनाई है. जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह धेसी है. उनका जन्म 19 जुलाई 1986 को कनाडा के कैलगरी शहर में हुआ था. हालांकि उनका परिवार भारतीय मूल का है और पंजाब से जुड़ा हुआ है. बचपन से ही उन्हें फिटनेस और रेसलिंग में काफी दिलचस्पी थी.
 
उन्होंने 2010 के आसपास WWE में एंट्री की और शुरुआत में ज्यादा सफलता नहीं मिली. लेकिन 2017 में उनकी किस्मत अचानक बदल गई जब उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया. वह WWE चैंपियन बनने वाले भारतीय मूल के पहले रेसलरों में से एक बन गए. जिंदर महल ने अपने करियर में कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मुकाबले लड़े हैं और अपनी ताकतवर स्टाइल से अलग पहचान बनाई है. उनकी एंट्री, उनका लुक और “मॉडर्न डे महाराजा” का किरदार फैंस को काफी पसंद आया.
 
अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार जिंदर महल की संपत्ति कई मिलियन डॉलर के आसपास मानी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत प्रोफेशनल रेसलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और फिटनेस से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं. जिंदर ने भारत का नाम WWE में खूब रोशन किया है. उन्होंने कई बार देश के राष्ट्रगान को स्टेडियम के अंदर बजवाकर भारत का सम्मान बढ़ाया.
 
जिंदर महल (राज देशी) की शादी प्रिया पटेल से हुई है. दोनों की पहली मुलाकात टाम्पा में एक पूल पार्टी के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे. कुछ सालों तक रिश्ते में रहने के बाद इस कपल ने पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ भव्य शादी की. उनकी शादी बड़े पैमाने पर आयोजित की गई थी, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक साफ देखने को मिली.
जिंदर महल और प्रिया पटेल फिलहाल कनाडा में रहते हैं.

MORE NEWS