Live
Search
Home > क्रिकेट > Video: 15 गेंद में चाहिए थे 40 रन.. फिर RCB के इस पावर हिटर ने की गेंदबाजों की ऐसी धुनाई, देखते रह गए गली के लोग!

Video: 15 गेंद में चाहिए थे 40 रन.. फिर RCB के इस पावर हिटर ने की गेंदबाजों की ऐसी धुनाई, देखते रह गए गली के लोग!

Jitesh Sharma Viral Video: जितेश शर्मा ने आईपीएल 2026 से पहले गली क्रिकेट में खुद के सामने 15 गेंदों पर 40 रन बनाने का चैलेंज रखा. वह किसी कॉलोनी के रोड किनारे मैच खेल रहे थे, जहां पर कुछ गेंदबाज उन्हें बॉल डाल रहे थे. गेंदबाजों ने कुछ ऐसी गेंदें डालीं, जिनका जवाब जितेश शर्मा के पास नहीं था. गेंदबाजों ने उन्हें काफी तंग भी किया, लेकिन आरसीबी स्टार ने अपने शानदार शॉट्स ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 19, 2026 15:36:41 IST

Mobile Ads 1x1

Jitesh Sharma Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. आरसीबी की टीम पिछले सीजन की तरह इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी. इसके लिए आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने खुद को एक बड़ा चैलेंज दिया. जितेश शर्मा ने गली क्रिकेट में 15 गेंदों पर 40 रन बनाने की चुनौती ली. फिर उन्होंने गेंदबाजों की बुरी तरह धुनाई की, जिसे देख आरसीबी के फैंस गदगद हो गए. जितेश शर्मा ने 15 गेंदों पर 40 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस दौरान जितेश शर्मा ने कई बेहतरीन शॉट्स लगाए. उनकी बल्लेबाज फैंस को खूब पसंद आई. जितेश शर्मा के गली क्रिकेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा  है. फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…

15 गेंदों में ठोके 40 रन

जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जितेश शर्मा कुछ लोगों के साथ एक रोड के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान लोगों ने जितेश शर्मा से पूछा कि भइया कितनी गेंद पर कितने बनाओगे. इस पर जितेश शर्मा ने 15 गेंदों पर 40 रन बनाने की चुनौती ली. जितेश शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे. इस दौरान अलग-अलग गेंदबाजों ने जितेश को बॉलिंग. शुरुआत में जितेश शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन फिर कुछ गेंदों ने उन्हें तंग किया. कुछ गेंदबाजों ने ऐसी भी गेंदें डालीं, जो जितेश शर्मा को समझ नहीं आईं. हालांकि उन्होंने मैच आराम से जीत लिया. आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए 2 रन 2 चाहिए थे, लेकिन अगली गेंद डॉट चली जाती है. इसके बाद आखिरी गेंद पर जितेश शर्मा ने छक्का लगाकर टारगेट हासिल कर लिया.

IPL 2025 में RCB को जिताई थी ट्रॉफी

पिछले साल जितेश शर्मा ने आरसीबी को आईपीएल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. जितेश शर्मा ने पिछले सीजन 11 पारियों में 37.28 के एवरेज से 261 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.35 का रहा. अब जितेश शर्मा 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप से हुए थे बाहर

जितेश शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा होने वाले थे. एशिया कप 2025 में जितेश शर्मा ने विकेटकीपर फिनिशर के तौर पर भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि उस समय टीम इंडिया एक्सपेरिमेंट के दौर से गुजर रही थी. इसके चलते अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जितेश शर्मा को वर्ल्ड कप स्क्वाड में मौका नहीं मिला.

MORE NEWS