<

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से बाहर, फिर पिता का निधन… दोहरे दर्द से गुजरा भारतीय क्रिकेटर

क्रिकेटर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने खुलासा किया है कि जब मेंस टी20 विश्व कप से ठीक पहले उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली, उसी समय उनके परिवार में एक बड़ा दुख आ गया था.

नई दिल्ली. आरसीबी के क्रिकेटर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने खुलासा किया है कि जब मेंस टी20 विश्व कप से ठीक पहले उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली, उसी समय उनके परिवार में एक बड़ा दुख आ गया था. उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन टीम से बाहर होने की वजह से उन्हें अपने पिता के आखिरी दिनों में उनके साथ रहने का मौका मिल गया.
जितेश ने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट मिस करने का कोई अफसोस नहीं है. उनका मानना है कि उस समय उनके पिता को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी और वह खुशकिस्मत हैं कि वह उनके साथ रह पाए. दरअसल, पिछले साल एशिया कप तक जितेश भारत के दूसरे विकल्प के विकेटकीपर माने जा रहे थे. लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को मौका देने के लिए उन्हें वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया. टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट के लिए दो विकेटकीपर के तौर पर किशन और संजू सैमसन को चुना.

मैं भी इंसान हूं: जितेश

पीटीआई से बातचीत में जितेश ने कहा कि जब उन्हें पहली बार टीम से बाहर होने की खबर मिली तो उन्हें काफी निराशा हुई थी. उन्होंने कहा, “मैं भी इंसान हूं, इसलिए शुरुआत में मुझे दुख हुआ. लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे संभाला और धीरे-धीरे मैं उस स्थिति से बाहर आ गया.”

जितेश को हुआ एहसास

उन्होंने बताया कि उसी दौरान उनके पिता की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई और 1 फरवरी को उनका निधन हो गया. जितेश ने कहा कि वह करीब सात दिन तक अपने पिता के साथ रहे और उनकी देखभाल कर सके. जितेश के मुताबिक बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उस समय उनके पिता को वर्ल्ड कप से ज्यादा उनकी जरूरत थी. उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी तरह का पछतावा नहीं है और वह भगवान के शुक्रगुजार हैं कि उन्हें अपने पिता के साथ आखिरी समय बिताने का मौका मिला.
Satyam Sengar

Recent Posts

आज चांदी का भाव 1 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस बरकरार! आज सस्ती होगी या जेब पर पड़ेगा महंगाई का करारा वार?

मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी ₹2,55,000 की दर…

Last Updated: April 1, 2026 10:44:22 IST

Delhi Gold Price: सोने ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के ताजा रेट्स देंगे मुनाफा या झटका? तुरंत देखें ताजा भाव

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 1, 2026 10:43:20 IST

पिता दिन भर करते थे मजदूरी और शाम को बेचते थे LIC, सचिन बनने का सपना, लेकिन इंतजार ने बनाया फास्ट बॉलर

Naman Tiwari: नमन सिर्फ 20 साल के हैं लेकिन इस उम्र में भी उनमें लगातार…

Last Updated: April 1, 2026 10:37:08 IST

Gold Rates Today 1 April, 2026: सोना की कीमतों में बड़ा ट्विस्ट! आज के रेट ने किया सबको हैरान, अभी खरीदना सही या गलत?

Aaj Sone Ka Bhav 1 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: April 1, 2026 10:30:12 IST

Bank Holiday: आज खुलेंगे बैंक या फिर रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें RBI का कैलेंडर

Bank Open Or Closed Today: यदि आपका कोई बैंकिंग से जुड़ा काम है, तो कृपया…

Last Updated: April 1, 2026 09:43:12 IST

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च…

Last Updated: April 1, 2026 09:18:26 IST