<
Categories: खेल

Joe Root Century: जो रूट ने खत्म किया 12 साल का सूखा, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ठोका पहला शतक

Joe Root Century: जो रूट ने दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहला शतक लगा दिया है. दूसरे एशेज टेस्ट में उन्होंने यह कमाल किया.

Joe Root Century First Century In Australia: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक लगा दिया है. ब्रिस्बेन के गाबा में हो रहे दूसरे एशेज टेस्ट की पहले पारी में जो रूट ने सालों का सूखा खत्म करते हुए शतक लगाया. इससे पहले रूट ने कभी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सेंचुरी नहीं लगाई थी. बोलैंड की गेंद पर रूट ने चौका लगाया और अपना 40वां टेस्ट शतक पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया में जो रूट का पहला शतक ठीक उस समय आया, जब इंग्लैंड को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. एशेज का दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेला जा रहा है, जिससे बल्लेबाजी करने मुश्किल हो जाता है. हालांकि रूट ने इंग्लैंड की पारी को संभाला और सालों बाद यह कारनामा किया.

बता दें कि जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में 16 टेस्ट मैच खेले हैं. ये उनकी 30वीं टेस्ट पारी है, जिसके दौरान उनके बल्ले से पहला शतक निकला है. इससे पहले रूट ने ऑस्ट्रेलिया में 9 टेस्ट अर्धशतक लगाए थे, लेकिन उन्हें शतक पूरा करने में कामयाबी नहीं मिली थी.

रूट ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. रूट सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 40 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 34 साल 339 दिन की उम्र के साथ यह मुकाम हासिल किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड जैक कैलिस के नाम था, जिन्होंने 35 साल और 79 दिन की उम्र में अपने करियर का 40वां शतक बनाया था. पारियों के लिहाज से जैक कैलिस ने सबसे तेज 40 टेस्ट शतक पूरा किया था. उन्होंने अपनी 246वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, सचिन तेंदुलकर पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे पहले 40 टेस्ट शतक लगाए थे. उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 251 पारी लगी थी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 279 पारियों में 40 शतक पूरे किए थे.

इस खास लिस्ट में शामिल हुए जो रूट

दूसरे एशेज टेस्ट में शतक लगाने के साथ जो रूट उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारी खेली हों. रूट ने अपनी 30वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले इयान हीली को 41 पारी, बॉब सिम्पसन को 36 पारी, गॉर्डन ग्रीनिज को 32 पारी और स्टीव वॉ को 32 पारियों का इंतजार करना पड़ा था, जिसके बाद इन खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक लगाया था.

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पीछे रूट

जो रूट इस समय सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड के पीछे पड़े हुए हैं. उन्होंने अपने करियर का 40वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 51 शतक लगाया था. जो रूट अब इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से 11 शतक पीछे हैं. वहीं, रनों के मामले में भी जो रूट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15,921 रन बनाए थे. जो रूट अभी तक 13 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST