Kavya Maran Net Worth: पाकिस्तान के अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइडर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन काफी चर्चा में हैं. काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था. वह मशहूर बिजनेसमैन कालानिथि मारन की बेटी हैं. काव्या जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और सन ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इस बीच आइए जानते हैं जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है, आईपीएल के अलावा किस किस टी20 लीग्स में उनकी टीमें हैं और पिता की संपत्ति पर उनका कितना अधिकार है?
आईपीएल के दौरान जब भी सनराइजर्स का मैच होता है, तो टीम के हर चौके-छक्के पर काव्या मारन जश्न मनाती नजर आती हैं. पिछले कुछ सालों में वह आईपीएल की सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीम मालिकों में से एक बन गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काव्या मारन की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 400 से 450 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. हालांकि उनके परिवार की कंपनी सन ग्रुप का कारोबार 30000 करोड़ रुपए का है, इसलिए उनका बिजनेस प्रभाव इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. काव्या अपने पिता की इकलौती बेटी है ऐसे में भविष्य में उनके पिता की संपत्ति पर पूरा हक हो सकता है.
कहां-कहां हैं काव्या की टीमें
काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने अपने परिवार के मीडिया और स्पोर्ट्स बिजनेस से जुड़कर काम शुरू किया. आज वह सनराइजर्स हैदाराबाद की सीईओ के तौर पर टीम के संचालन और आईपीएल नीलामी में अहम भूमिका निभाती हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका टी20 लीग में उनकी टीम सनराइजर्स केपटाउन है, द हंड्रेड में उनकी टीम सनराइजर्स लीड्स है. ब्रांड्स प्रमोशन के जरिए वह करोड़ों की कमाई करती है.
लगातार बढ़ रही ब्रांड वैल्यू
काव्या मारन की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनका मैदान में दिखने वाला उत्साह है. मैच के दौरान वह जो रिएक्शन देती है वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाता है. आईपीएल की लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी फ्रेंचाईजी सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू भी लगातार बढ़ी है. हाल के वर्षों में इस फ्रेंचाइज़ी की अनुमानित मार्केट वैल्यू करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है, जिससे यह आईपीएल की टॉप टीमों में गिनी जाती है.