<
Categories: खेल

1990 में डेब्यू, ग्रेट खली तक को हराया, कौन है WWE का किंग; कितनी है नेटवर्थ?

द अंडरटेकर WWE इतिहास के सबसे खतरनाक और बेहतरीन रेसलर्स में से एक रहे हैं. उन्होंने 22 नवंबर 1990 को WWE में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच से फैंस के बीच खास पहचान बना ली थी.

King of WWE Undertaker: WWE इतिहास के खतरनाक रेसलर्स में से एक द अंडरटेकर (The Undertaker) का असली नाम मार्क विलियम कैलावे (Mark William Calaway) है. उन्होंने 22 नवंबर 1990 को WWF (अब WWE) में अपना डेब्यू किया था और पहले ही मैच से उन्होंने फैंस का ध्यान आकर्षित किया. हालांकि, अंडरटेकर अब रिंग में काफी कम दिखाई देते हैं, लेकिन वे जब तक WWE में रहे वह एक किंग से कम नहीं थे.

अंटरटेकर लंबे करियर में कई दिग्गजों से मुकाबले जीते, जिसमें विश्व स्तर पर फेमस सुपरस्टार्स शामिल हैं. अंडरटेकर ने ग्रेट खली जैसे बड़े नाम से भी उन्होंने महत्वपूर्ण मैच जीते हैं, जिससे इस बात का अंदाज़ा मिलता है कि उनके पास वह टैक्निक, अनुभव और क्षमता थी जो बड़े विरोधियों के खिलाफ काम आई. टेकर ने खली को 18 अगस्त 2006 को लास्ट मैन स्टैंडिंग में मात दी थी. जिस खली से अन्य सुपरस्टार्स कांप उठते थे अब उसे अंडरटेकर ने हरा दिया था.

कितनी है नेटवर्थ?

जैसे जैसे अंडरटेकर का करियर आगे बढ़ा, उनकी कमाई और लोकप्रियता भी बढ़ती गई. 2025 के अनुसार, अंडरटेकर की कुल संपत्ति 143 करोड़ रुपए आंकी गई है. यह कमाई उनके लगभग 30 वर्षों के WWE करियर की मेहनत, लिजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट (Legends Contract), मर्चेंडाइज, एंडॉर्समेंट्स से की हुई है.

3 शादियां कर चुके हैं टेकर

द अंडरटेकर सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि WWE की एक आइकॉनिक लैजेंडरी फिगर हैं. 1990 के दशक के अंत से लेकर आज तक उनके करियर ने लाखों फैंस को प्रेरित किया. बता दें कि अंडरटेकर ने अब तक कुल 3 शादियां की है. पहले दो वाइफ से तलाक लेने के बाद टेकर ने मिचेल मैककूल से शादी रचाई थी. उनकी पहली वाइफ का नाम जोडी लिन था, इसके बाद उन्होंने सारा कैलेवे से शादी की थी. सारा से अंडरटेकर का रिश्ता 7 साल तक का रहा. वहीं, जोडी लिन से टेकर का रिश्ता करीब 10 साल तक का रहा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST