T20 World Cup Trophy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. भारत के जीत के बाद सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जय शाह ट्रॉफी को लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे थे.
ट्रॉफी मंदिर में ले जाने पर भड़के कीर्ति आजाद
T20 World Cup Trophy: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. लेकिन ट्रॉफी जीतने के बाद उसे अहमदाबाद के मशहूर टेकरी हनुमान मंदिर ले जाया गया है. इस हरकत पर अब बवाल खड़ा हो गया है. यह बवाल भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद द्वारा उठाए गए सवाल के चलते हुआ है. कीर्ति आजाद का कहना है कि ट्रॉफी तो सभी धर्म की है. फिर उसे सिर्फ एक धर्म की जगह पर ही क्यों ले जाया गया?
जहां एक तरफ जश्न मनाया जा रहा है वहीं पूर्व क्रिकेटर और नेता कीर्ति आजाद के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है. उन्होंने आईसीसी चेयरमैन जय शाह और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आड़े हाथ लिया है.
कीर्ति आजाद ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, टीम इंडिया पर शर्म आती है! जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई खिलाड़ी थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत (हिंदुस्तान) में लेकर आए थे. भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है – सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए। संजू ने कभी इसे चर्च में नहीं ले गए. संजू ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी और वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे. यह ट्रॉफी हर धर्म के 14 लाख भारतीयों की है – किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं!’
कीर्ति आजाद पूर्व क्रिकेटर हैं और अब राजनेता बने हैं. वर्तमान समय में वह तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं. इससे पहले वह भाजपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं. 1990 के दौरान उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा था और राजनीतिक में सक्रिय हुए थे.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…