Live
Search
Home > क्रिकेट > कभी बनाते थे पिज्जा, अब वर्ल्डकप में दिखा रहे अपनी ‘फिरकी’ का कमाल; ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के साथ ली ट्रेनिंग, जानिए कौन है वो

कभी बनाते थे पिज्जा, अब वर्ल्डकप में दिखा रहे अपनी ‘फिरकी’ का कमाल; ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के साथ ली ट्रेनिंग, जानिए कौन है वो

Crishan Kalugamage: टी 20 वर्ल्डकप के पिछले मैच में इटली ने नेपाल को 124 रनों पर ऑल आउट कर दिया था. इस मैच में इटली के लेग स्पिनर कृष्ण कलुगामेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट लिए. आपको बता दें कि कृष्ण कलुगामेज क्रिकेट से पहले पिज्जा शेफ के रूप में काम करते हैं. जानिए उनके संघर्ष के बारे में.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 13, 2026 16:28:14 IST

Mobile Ads 1x1

Who is Crishan Kalugamage: टी 20 वर्ल्डकप के पिछले मैच में इटली ने नेपाल को 124 रनों पर ऑल आउट कर दिया. इस मैच में लेग स्पिनर कृष्ण कलुगामेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट लिए.  आपको बता दें कि कृष्ण कलुगामेज क्रिकेट से पहले पिज्जा शेफ के रूप में काम करते हैं. जानिए उनके संघर्ष के बारे में. इटली के लेग स्पिनर क्रिशन कलुगामेज ने टी20 विश्व कप में इटली की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई. 32 वर्षीय कलुगामेज ने 18 रन देकर तीन विकेट लिया था. इस मैच को इटली ने 10 विकेट से जीत लिया था. क्रिशन कलुगामेज अपने शानदार प्रदर्शन के बाद वो मीडिया में चर्चा के केंद्र में आ गए. सब कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है. कलुगामेज की जिंदगी संघर्षों से भरी रही है. पहले वो पिज्जा शेफ के रूप में काम करते हैं. चलिए जानते हैं इस गेंदबाज के बारे में. 

श्रीलंका में हुआ था जन्म

श्रीलंका में जन्मे क्रिशन कलुगामेज किशोर उम्र में अपने माता-पिता के साथ इटली चले गए. वहां जाकर उन्हें लगा कि शायद उनका क्रिकेट खेलने का सपना अधूरा ही रह जाएगा. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इटली में यूरोप के सबसे पुराने क्लबों में से एक, रोमा क्रिकेट क्लब भी है. वह श्रीलंका के नेगोम्बो इलाके में पले-बढ़े हैं। बचपन में वह अरविंदा डी सिल्वा और सनथ जयसूर्या जैसे क्रिकेटरों को अपना आदर्श मानते थे. स्कूल के दिनों में उन्होंने अंडर-13 और अंडर-15 स्तर पर फुटबॉल भी खेला. इटली आने के बाद भी उनका खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ. वह फुटबॉल क्लब इंटर मिलान के बड़े समर्थक हैं और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लोटारो मार्टिनेज को पसंद करते हैं, जो टीम के कप्तान भी हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/sports/italy-defeated-nepal-by-10-wickets-in-their-first-t20-world-cup-match-achin-tendulkar-congratulated-867131/

क्रिकेट के अलावा क्या करते हैं ?

क्रिशन कलुगामेज पेशे से पिज्जा बनाते हैं. टस्कनी के लुक्का शहर में एक पिज्जा शॉप पर वह फुल-टाइम काम करते हैं. काम काफी व्यस्त रहता है, फिर भी वह समय निकालकर अपने खेल पर मेहनत करते रहे. इटली आने के बाद भी उनका खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ.

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट से ली ट्रेनिंग

क्रिशन कलुगामेज ने क्रिकेट की अनुपस्थिति में एथलेटिक्स का रुख किया और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मार्सेल जैकब्स के साथ प्रशिक्षण लिया. फिर अपने आपको लंबी कूद में माहिर किया. हालांकि इन दिनों क्रिशन टी 20 क्रिकेट में अपनी फिरकी से कमाल दिखा रहे हैं. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > कभी बनाते थे पिज्जा, अब वर्ल्डकप में दिखा रहे अपनी ‘फिरकी’ का कमाल; ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के साथ ली ट्रेनिंग, जानिए कौन है वो

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 13, 2026 16:28:14 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS