<

Kuldeep Yadav Marriage: CM योगी से गावस्कर तक, कुलदीप की शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की पूरी लिस्ट, एक थाली 20000 की

Kuldeep Yadav Marriage: कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. टीम इंडिया के इस चाइनामैन गेंदबाज की शादी को लेकर इन दिनों क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक कुलदीप 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के कई मौजूदा खिलाड़ी समारोह में शामिल हो सकते हैं. इनमें जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे नाम शामिल  हैं. इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के भी समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस शादी समारोह में नजर आ सकते हैं.

मसूरी में होगी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित की जाएगी. यहां के एक मशहूर लग्जरी होटल में शादी से जुड़े कार्यक्रम होंगे. समारोह को खास बनाने के लिए मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

सीएम योगी हो सकते हैं शामिल

पिछले हफ्ते उनके पिता राम सिंह यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें व्यक्तिगत रूप से शादी का निमंत्रण दिया. बताया जा रहा है कि यह मुलाकात औपचारिक तौर पर शादी का कार्ड देने के लिए की गई थी. सीएम योगी शादी में आएंगे या नहीं ये तो समय ही बताएगा.

क्या 20 हजार की है एक थाली

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप यादव की शादी में एक थाली की कीमत करीब 20000 रुपए बताई जा रही है. यानी कि अगर 5 लोग भी आए तो एक लाख रुपए खर्च हो जाएंगे. बताया जा रहा कि कुलदीप अपनी शादी के लिए खुलकर खर्च रहे हैं और उनकी अनुमानित खर्च करीब 3-4 करोड़ के बीच बताई जा रही है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST